जन्माष्टमी में हुआ विविध आयोजन

जांजगीर।श्री हरि महिला मानस मंडली द्वारा जन्माष्टमी पर विशेष राधा कृष्ण साज सज्जा,नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन सोनल भवन साहू चाल में किया गया।मंडली के अध्यक्ष श्रीमति चमेली साहू ने बताया विशेष अवसरों पर विविध आयोजन कर भक्ति भाव के साथ सभी के सुख समृद्धि की कामना के साथ उत्सव का वातावरण बनाने का सदैव प्रयास रहता है,जिसमे समिति के सदस्यो का अपेक्षित सहयोग मिलता है।सभी आकर्षक साज श्रृंगार में राधा कृष्ण की मनमोहक रूपो में सजे हुए थे। जिसे आकर्षक झूला के बैठाया गया।निर्णायक मंडल को निर्णय दे पाना कठिन हो रहा था,क्योंकि सभी एक से बढकर एक साज श्रृंगार में थे। वरिष्ठ नागरिक समाज सेवी रामसाय साहू के कर कमलों से पुरस्कार वितरण किया गया गया।पंडित रोहिणी तिवारी ने पूजा अर्चना कर जन्माष्टमी उत्सव का शुभारंभ किया। श्रीमति चमेली साहू बोधी राम साहू दंपति द्वारा राधा कृष्ण की पूजा अर्चना आरती की गई।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पीहू तिवारी,द्वितीय स्थान अवनीश तिवारी,तृतीय स्थान पर छबि साहू रहे।सांत्वना पुरस्कार धानी धीवर,प्रणव वैष्णव,अक्षत श्यामले, मीरू साहू, आरवी तिवारी,गरिमा गुप्ता,अथर्व, धैर्य धीवर, क्रिश साहू ने प्राप्त किया।इस दौरान,अहिल्या तिवारी,निर्मला तिवारी,माया तिवारी,निष्ठा वैष्णव,श्रीमति दीपश्री साहू,नम्रता तिवारी,ज्योति तिवारी,पूजा गुप्ता,सरोजनी साहू,श्रीमति साहू,रजनी धीवर,लक्ष्मी धीवर,श्यामती,पूर्वी, शुभी सहित पदाधिकारी रहे।




