छ.ग.प्रदेश तृतीय वर्ग शा.कर्मचारी संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न

छत्तीसगढ प्रदेश तृतीय वर्ग शास कर्मचारी संघ का संभागीय सम्मेलन प्रार्थना भवन बिलासपुर में संपन्न हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवम बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल थे, अध्यक्षता संघ के प्रांताध्यक्ष जी आर चंद्रा ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के मुख्य संरक्षक पी आर यादव थे, सभा में संघ के कर्मवीर 35 साथियों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया, जांजगीर चांपा के संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर शुक्ला, संघ के वरिष्ठ साथी जीवन लाल वस्त्रकार को सेवानिवृत उपरांत संघ में विशेस योगदान के लिए सम्मानित किया गया, सभा को प्रांताध्यक्ष जी आर चंद्रा, मुख्य संरक्षक पी आर यादव ने कर्मचारियों के मांगो के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला, अन्य पदाधिकारियों सहित जांजगीर चांपा जिला अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह परिहार ने भी सभा को संबोधित किया, संभागीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण मुख्य अतिथि ने कराया, जांजगीर चांपा जिला से रजोला प्रसाद बंजारे, आलोक थवाईत, धनेश कुमार साहू, हर प्रसाद खूंटे स्वास्थ्य विभाग को संभागीय पदाधकारी नियुक्त किया गया,मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगो को पूर्ण किया जायेगा, सभा में सभी ने कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा आयोजित आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया, संभागीय सम्मेलन संघ के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह परिहार, सचिव के के थवाईत, पूर्व जिलाध्यक्ष राम किशोर शुक्ला, जीवन लाल वस्त्रकार, कृष्ण कांत राठौर, आर पी देवांगन, यू एस राठिया, सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।




