Uncategorized

श्री शिवरीनारायण मठ में डोल ग्यारस 14 सितंबर को मनाया जाएगा

महानदी के त्रिवेणी संगम तट पर युग -युगांतर से विराजित भगवान श्री शिवरीनारायण की पुण्य धरा शिवरीनारायण मठ में डोल ग्यारस का पर्व 14 सितंबर दिन शनिवार, 2024 को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा, प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष भाद्र शुक्ल एकादशी को मनाया जाने वाला डोल ग्यारस, जिसे पद्मा एकादशी या जलझूलनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक 14 सितंबर को संपन्न होगा। प्रत्येक वर्ष की तरह शाम 4:00 बजे भगवान की झांकी नगर भ्रमण करते हुए महानदी के त्रिवेणी संगम तट पर पहुंचकर भगवान को जल विहार कराया जाएगा तत्पश्चात शोभा यात्रा पुन: शिवरीनारायण मठ के लिए रवाना होगा। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button