Uncategorized
शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला नैला के अध्यक्ष बने अनिल शर्मा

शाला विकास समिति शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नैला वार्ड क्रमांक 04 के अध्यक्ष के रूप मे नगर के सक्रिय युवा समाजसेवी भाजपा नेता अनिल शर्मा की नियुक्ति हुई है। इसके पूर्व भी अनिल शर्मा समाज की विभिन्न गतिविधियो मे अलग अलग दायित्वो का निर्वहन कर चुके है उन्होंने इस बार भी मिले शाला अध्यक्ष के नवीन दायित्व का पुरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की बात कही है उनकी नियुक्ति से सासंद कमलेश जांगड़े वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी ने प्रसन्नता व शुभकामनाए दी है।