Uncategorized

सहायक कलेक्टर को शिक्षक मोर्चा ने दी विदाई

जांजगीर।जिले में प्रशिक्षु आई. ए. एस. ( सहायक कलेक्टर) के पद पर पदस्थ  डी पी अधिकारी  के स्थानांतरण होने पर विदाई देते हुए शिक्षक मोर्चा जिला जांजगीर चाम्पा के पदाधिकारियों ने शाल व बुके भेंट कर उनका सम्मान किया।
शिक्षक मोर्चा जिला जांजगीर चाम्पा के पदाधिकारियों ने  डी पी अधिकारी  के कार्यकाल में उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय कार्यो की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के हित मे किये गए कार्यों को अविस्मरणीय बताया।
ज्ञात हो कि  डी पी अधिकारी  द्वारा प्रशिक्षु आई ए एस के रूप में डीईओ जांजगीर चाम्पा, सीएमओ चाम्पा, एसडीएम जांजगीर के जिम्मेदारियों का निर्विवाद निर्वहन किया गया।
निर्वाचन की जिम्मेदारी का भी सफल क्रियान्वयन उनके द्वारा किया गया, निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से उनका हँसमुख व्यवहार बहुत ही सराहनीय रहा।
शिक्षकों से आत्मीयता उनके कृतित्व को और भी निखारता है।
शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने  डीपी अधिकारी  के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उत्तरोत्तर प्रगति के शुभकामनाएं दिए तथा कलेक्टर के रूप में जांजगीर जिला में पुनः आने का निमंत्रण दिया।
इस दौरान मोर्चा के प्रदेश उप संचालक बसंत चतुर्वेदी,जिला संचालक संतोष शुक्ला , सत्येंद्र सिंह, विकास सिंह, जिला उप संचालक डॉ.बोधी राम साहू, योगेन्द्र शुक्ला, संजय दुबे, रितेश गोयल,धनंजय शुक्ला, विकेश केशरवानी, सुभाष शर्मा, उत्तम साहू, नवधा चंद्रा, टीकाराम श्रीवास,सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button