Uncategorized

पंडित राम सरकार पांडेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटरा में स्थानीय परीक्षाओं के परिणाम घोषित

स्थानीय स्तर पर कक्षा नवमी एवं 11वीं की परीक्षाएं कुछ माह पहले आयोजित की गई थी ये परीक्षाएं जिला स्तर पर बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही साथ आयोजित की गई थी। इन परीक्षाओं में अनेक विद्यार्थियों ने अपनी तैयारी के हिसाब से परीक्षाएं दिलाई। इसी अनुक्रम में पंडित राम सरकार पांडेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटरा के बच्चों ने भी वार्षिक परीक्षा दिलाई, इस वार्षिक परीक्षा का परिणाम संस्था के प्राचार्य एवं विद्यालय के अन्य व्याख्याता के साथ मिलकर आज घोषित किया गया। विद्यालय के सभागार में प्रायोजित एक कार्यक्रम के तहत उन बच्चों को सम्मानित प्राचार्य श्री संदीप श्रीवास्तव जी के द्वारा किया गया जिन्होंने विद्यालय में बहुत अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। कार्यक्रम की शुरुआत सभागार में सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए की गई। इसके उपरांत, कक्षा नवमी एवं 11वीं के उन बच्चों को प्राचार्य महोदय के द्वारा सम्मानित किया गया जिन्होंने कक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त किया। विद्यालय में सबसे अधिक परिणाम लाने वाली छात्रा कुमारी प्रिया बारेठ ने कहा कि मुझे अपनी मेहनत पर पूरी तरह भरोसा था और आज मैं इस पूरे विद्यालय में सबसे अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण हुई हूं इसका श्रेय मैं अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को देना चाहूंगी। कक्षा नवमी की छात्रा रागिनी कुमारी कश्यप ने कहा कि मैं प्रतिदिन समय सारणी के अनुसार तैयारी किया करती थी इसका ही परिणाम यह निकला कि आज मैंने बहुत अच्छे अंकों के साथ कक्षा नवमी की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने आगे बताया कि विद्यालय का वातावरण ऐसा है जो हम सबको ज्ञान को नए रूप में सीखने के लिए नई राह प्रदान करता है। विद्यालय में विज्ञान विभाग के अध्यक्ष श्री मकरम कमलाकर जी का कहना है कि इस वर्ष विगत वर्ष की तुलना में बहुत अधिक छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। बच्चे लगातार अपने भविष्य को लेकर जागरूक है, और यही जागरूकता उनको आगे ले जाएगी। विद्यालय के भौतिक विज्ञान के व्याख्याता श्री महावीर विसर्जन जी ने कहा कि शिक्षा बच्चों के भविष्य की दिशा तय करती है इस हिसाब से हमारे विद्यालय का परीक्षा परिणाम सबसे बेहतर रहा है। विद्यालय के परीक्षा प्रभारी श्री अवधेश शर्मा एवं श्री दौलत राम थवाइत जी ने विद्यालय के परीक्षा परिणाम के प्रति खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विगत वर्ष भर बच्चों ने जो तैयारी की थी उसका परिणाम आज उन्हें मिला है उनके चेहरे पर दिख रही प्रसन्नता से ही हम यह जान पा रहे हैं कि इस वर्ष का परीक्षा परिणाम सबसे अच्छा रहा। विद्यालय में राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता श्री अनुराग तिवारी जी ने कहा कि हम आगे बहुत सारे लक्ष्य लेकर के चल रहे हैं अगले सत्र में विद्यालय में एनसीसी खुल जाएगी,इसका सबसे बड़ा फायदा उन बच्चों को होगा जो पुलिस या सेना में जाने के इच्छुक हैं। इस वर्ष उन बच्चों ने बहुत अच्छे अंक प्राप्त किये जो शुरू से ही मेहनत कर रहे थे, ऐसे बच्चे दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। विद्यालय में अंग्रेजी व गणित के विषय शिक्षक श्री उमेश कुमार चौबे और श्रीमती चंद्रवती रात्रे जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम देखकर कहा जा सकता है कि हमें आने वाले समय में और भी मेहनत करने की आवश्यकता है। इसमें कोई शक नहीं की परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहा है परंतु बोर्ड की दृष्टि से हम और भी मेहनत करने के लिए तैयार हैं। विद्यालय के प्राचार्य से संदीप श्रीवास्तव जी ने सभी होनहार बच्चों को बधाई देते हुए आकर्षक प्रमाण पत्र और पेन देकर के उनका सम्मान किया और भविष्य में और भी अच्छी तैयारी करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक श्री सुरेश हँस जी ने भी सबको शुभकामनाये प्रेषित की है।आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्री लोकपाल सिंह श्री कमल किशोर कौशिक श्रीमती काजल कहरा, विद्यालय के सहायक ग्रेड 2 हमेश्वर नर्मदा एवं सहायक ग्रेड 3 श्री आशुतोष प्रकाश राठौर, एवं विद्यालय के कर्मचारी श्री भुवनेश्वरी कश्यप एवं श्री नरेश कश्यप सहित कक्कड़ मन नागरिक एवं पलक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button