Uncategorized

राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव विक्रांत साहू का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, संगठन की एकजुटता दिखी

जांजगीर। राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव विक्रांत साहू का जन्मदिवस स्थानीय शुभ लाभ होटल, नहर पुल के नीचे, अत्यंत हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। यह आयोजन केवल एक जन्मदिवस नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता और भाईचारे का सजीव उदाहरण बनकर उभरा।

इस शुभ अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष अनुभव तिवारी, नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप यादव, जिला जनसंपर्क अधिकारी जरीफ खान, प्रवक्ता दीपक यादव, राजेश राठौर एवं महामंत्री शिवलाल कहरा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।

समारोह की शुरुआत विक्रांत साहू को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सभी पदाधिकारियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि विक्रांत साहू की नेतृत्व क्षमता, ईमानदारी और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, संघ के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस आयोजन के दौरान संगठन की आगामी योजनाओं पर भी चर्चा हुई, और सभी पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कर्मचारियों के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को जलपान कराया गया और सौहार्दपूर्ण माहौल में समारोह संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button