Uncategorized

शिक्षक मोर्चा ने  बीईओ का किया स्वागत

जांजगीर।शिक्षक मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल नवागढ़ विकासखंड के नव पदस्थ बी. ई. ओ. भूपेंद्र कौशिक  का डी. ई. ओ. कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी  अश्वनी भारद्वाज  की गरिमामय उपस्थिति में स्वागत किए।इस दौरान नवागढ़ विकासखंड के पूर्व बी. ई .ओ. बावरे  विशेष रूप से उपस्थित रहे। मोर्चा ने नवपदस्थ बी. ई. ओ. के स्वागत पश्चात नवागढ़ बी. ई .ओ. का दायित्व प्राप्त होने पर शुभ कामनाएं प्रेषित किए तथा युक्तियुक्तकरण व अन्य विषयों पर चर्चा किया गया।प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ टीचर्स एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, शालेय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, संयुक्त शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विकास सिंह,टीचर्स एसोसियेशन  के जिला सचिव डॉ.बोधी राम साहू,शालेय शिक्षक संघ जिला सचिव योगेन्द्र  शुक्ला व पदाधिकारी विजय प्रधान,धनंजय शुक्ला,रितेश गोयल,नरेंद्र तिवारी,दीपक थवाईत,राकेश तिवारी,हरनारायण यादव ,लक्ष्मी देवांगन सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button