जिला अस्पताल जांजगीर मेंनि:शुल्क पेंशनर हेल्थ चेकअप शिविर हुआ आयोजित

एलाइट मेडिसिटी हॉस्पिटल शर्मा नर्सिंग होम और संकल्प नेत्रालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का पेंशनर्स परिवारों को मिला निःशुल्क लाभ
भारतीय स्टेट बैंक, स्वास्थ्य विभाग, एन एच एम और जिला औषधि विक्रेता संघ का मिला का सहयोग
जिला स्थापना दिवस 25 मई को जिला अस्पता जांजगीर में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील कल्याण संघ जांजगीर चांपा के संयोजन में जिला चिकित्सालय परिसर जांजगीर में भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा जांजगीर” स्वास्थ्य विभाग, एन एच एम,एवं जिला औषधि विक्रेता संघ जांजगीर चांपा के संयुक्त सहयोग से जिले के सर्व पेंशनारों के लिए नि:शुल्क हेल्थ चेक – अप शिविर का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से 2:00 बजे तक किया गया । शिविर शुभारंभ नर्सिंग कॉलेज हाल में डाक्टरों/ चिकित्सा स्टाफ एवं स्वास्थ्य जांच के लिए परिवार सहित आए पेंशनरों की उपस्थिति में मुख्य अथिति विधायक श्री ब्यास कश्यप एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आई पी एस), एस बी आई मुख्य शाखा प्रबंधक ज्योत्सना सिंह, जिला औषधि विक्रेता संघ अध्यक्ष अविनाश शर्मा, सचिव पवन पालीवाल ,के द्वारा धन्वंतरि देवता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। उद्घाटन शिविर को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने इस शिविर के आयोजन के लिए एस बी आई, डाक्टरों एवं चिकित्सा स्टाफ के साथ छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ की सराहना करते हुए सभी पेंशनरों के कुशलता और दीर्घायु की कामना की तथा पेंशनरों की समस्याओं के कल्याण हेतु सतत रहने की बात कही। विधायक जी के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पेंशनर स्वास्थ्य जांच शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उन्हें शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होना बताते हुए शीघ्र ही जिले में मेडिकल कालेज की स्थापना की प्रक्रिया प्रारंभ होने की जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ जांजगीर चांपा के भवन के लिए उनके द्वारा पूर्व में विधायक निधि से दस लाख रुपए देने की घोषणा को दोहराते हुए पेंशनर संघ के कल्याण के लिए तत्पर रहने की बात कही। बिलासपुर से आए वरिष्ठ सर्जन डॉ आर ए शर्मा ने स्वयं को पेंशनर व छत्तीसगढ़ का ही निवासी होना बताते हुए इसे सराहनीय कार्य बताया तथा ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन डॉ परस शर्मा ने तथा आभार प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत ने किया । शिविर के निर्बाध एवं सफल आयोजन की व्यवस्था में संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रवक्ता संतोष राठौर, सचिव के सी राठौर, अशोक राठौर 2 स्थानीय चिकित्सा स्टाफ के के थवाईत, शशिकांत राठौर, योगेश देवांगन , फ्लैश लहरें, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अंकित ताम्रकार आदि स्टाफ तथा एस बी आई स्टाफ संजू बरेठ सुबह से ही लगे रहे।
शिविर में जांजगीर-चांपा जिले के सभी विभाग के (राज्य, केंद्र, शासकीय अशासकीय, निगम मंडल, फैक्ट्री से सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी )पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कर्मचारी अपने परिवार सहित शामिल होकर हेल्थ चेक – अप का नि:शुल्क रूप से लगभग 150 से भी अधिक पेंशनरों ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ उठाया। अलग अलग आंकड़ों के अनुसार 55 ई सी जी, ई एन टी 15, आर बी सी 80, एल एफ टी 2 आर एफ टी 2 , सी बी सी 2 एक्स रे 10, आंख 35, आयुर्वेद 19 डेंटल 18 की जांचे हुई जिनमें मुख्य रूप से इंजी.आर एस क्षत्रिय, सुरेंद्र सिंह राठौर , बी एस खूंटियां, इंजी. सोहन डहरिया श्री मति कविता तिवारी, इंजी.देवी प्रसाद राठौर , इंजी. केदार नाथ राठौर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रहास सिंह कछवाहा, शिव प्रसाद राठौर, भगवंतीन साहू , ओंकार राठौर, विश्राम सिंह राठौर, दिलदार सिंह ठाकुर,आनंद कुमार साहू , जय कुमार राठौर, रामफल कश्यप, पूनम चंद कालोसिया , चंद्रशेखर सिंह राठौर, खीमन सिंह राठौर, जगदीश चंद्र राठौर , ,गणेश सूर्यवंशी, वीरेंद्र सिंह राठौर,शिव कुमार थवाईत, कोमल प्रसाद पाण्डेय, सुशील कुमार पाण्डेय,अमृत लाल राठौर,भूपाल प्रसाद राठौर, परदेशी सूर्यवंशी, देवी सिंह, रामावतार तिवारी, आर डी साहू, ओम प्रकाश थवाईत,डी के शर्मा, सत्य नारायण देवांगन, के पी पाण्डेय , डी पी राठौर सियाराम राठौर ,।मनहरन लाल राठौर ,रामकृपाल साहू, डी एल सूर्यवंशी, इंजी. डी एल खूंटे,आदि पेंशनर बड़ी संख्या में परिवार सहित शामिल हुए। इस शिविर में एलाइट मेडिसिटी हॉस्पिटल बिलासपुर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ आर एल भांजा, पेट संबंधी बीमारी के विशेषज्ञ डॉ लाजपत अग्रवाल, डॉ समर्थ शर्मा,, हड्डीरोग विशेषज्ञ डॉ सिद्धार्थ कुमार,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कविता बब्बर, यूरोलॉजी के डॉ वैभवकांत , नेफ्रोलॉजी के डॉ आशीष पुरोहित आदि बीमारी के सीनियर विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य जांच एवं सलाह की सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की। इसके अलावा संकल्य नेत्रालय बिलासपुर के फेको लेजर सर्जन, बिलासपुर हॉस्पिटल के सर्जन एवं जिला चिकित्सालय जांजगीर के विशेषज्ञों,जिले वरिष्ठ पेंशनर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं भी निःशुल्क प्रदान की गई। स्वास्थ्य जांच पश्चात उपलब्धता के अनुसार जिला चिकित्सालय जांजगीर से निःशुल्क दवाइया वितरित भी की गई । स्वास्थ्य जांच शिविर की जिले में सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।
आर के थवाईत संतोष राठौर
प्रदेश अध्यक्ष। जिला अध्यक्ष
छत्तीसगढ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ जांजगीर – चांपा।




