युक्तियुक्तकरण की विसंगति पर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जांजगीर।शिक्षक साझा मंच द्वारा युक्तियुक्त करण प्रक्रिया में व्यापक विसंगति पर एस. डी. एम.सुब्रत प्रधान व जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार भारद्वाज को
मुख्यमंत्री
छ ग शासन,
शिक्षा सचिव
, संचालक, लोकशिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़, रायपुर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।त्रुटिपूर्ण काउंसलिंग पर बौखलाए शिक्षक डी ई ओ को ज्ञापन सौंपने के बाद मोटर साइकिल रैली से नारे बाजी के साथ एस डी एम कार्यालय पहुंचकर एस. डी. एम .सुब्रत प्रधान को ज्ञापन सौंपा गया।
सौंपे गए ज्ञापन में
2/8/2024 युक्तियुक्तकरण नियम के तहत हुए युक्तियुक्तकरण को निरस्त कर 31/03/ 2008 के सेटअप के आधार युक्तियुक्तकरण करने, क्रमोन्नति का जनरल आर्डर जारी करने,जिले में
युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में दावा आपत्ति नहीं लिया गया, कई मामलों में वरिष्ठ को कनिष्ठ एवं कनिष्ठ को वरिष्ठ बनाया गया, समस्त रिक्त पदों की जानकारी सार्वजनिक नहीं किया गया, कालखंड के अनुसार रिक्त पद की गणना का मापदंड ब्लॉक में अलग अलग निर्धारित किया गया, अतिशेष घोषित करने की प्रक्रिया में कुछ शिक्षकों को जबरदस्ती अतिशेष घोषित किया गया, विद्यार्थी दर्ज संख्या में हेर फेर किया गया, इसके साथ ही युक्तियुक्तकरण में व्यापक विसंगतियां है, अतः दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही किया जावे, उपरोक्त व्यापक विसंगति को देखते हुए 2/8/2024 को जारी नियम के तहत हुए विद्यालय एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को तत्काल निरस्त
किया जाए। युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया सेटअप 2008 के विपरीत है। विद्यालय में सेटअप 31/03/ 2008 में वित्त विभाग द्वारा स्वीकृत पद के अनुरूप प्राथमिक विद्यालयों में 60 विद्यार्थियों पर एक प्रधान पाठक एवं दो सहायक शिक्षक तथा पूर्व माध्यमिक शाला में 105 विद्यार्थियो पर एक प्रधान पाठक व चार शिक्षक का पद यथावत रखा जावे। हायर सेकेंडरी स्कूल में वाणिज्य संकाय के पूर्ववत 2 पद रखा जावे।क्रमोन्नत वेतनमान – माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर WA 261/2023 डबल बैंच के दिनांक 28/02/2024 को पारित निर्णय अनुसार श्रीमती सोना साहू शिक्षक पंचायत/शिक्षक एल बी को पंचायत व शिक्षा विभाग का पूर्व सेवा अवधि की गणना कर एरियर्स सहित क्रमोन्नत वेतनमान भुगतान किया गया है, इसी तरह प्रदेश के सभी पात्र शिक्षक एल.बी. संवर्ग के लिए एरियर्स सहित क्रमोन्नत वेतनमान भुगतान के लिए जनरल आर्डर जारी किया जाए।
शिक्षक एल.बी. संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा गणना कर पेंशन व अन्य लाभ प्रदान किया जाए।
पदोन्नति में बीएड प्रशिक्षण की अनिवार्यता को शिथिल किया जावे, पूर्व की भांति शिक्षक से व्याख्याता एवं व्याख्याता से प्राचार्य पदोन्नति के लिए बी.एड. प्रशिक्षण अनिवार्यता शिथिल कर डी.एड. प्रशक्षित शिक्षक संवर्ग को पदोन्नति हेतु अवसर प्रदान किया जाए, प्राचार्य के सीधी भर्ती के 10% पदों को विभागीय परीक्षा लेकर तत्काल पद पूर्ति किया जाए।
ज्ञापन सौंपने प्रदेश सह संयोजक बसंत चतुर्वेदी,जिला संयोजक संतोष शुक्ला,सत्येंद्र सिंह,विकास सिंह,रविन्द्र राठौर जिला सह संयोजक डॉ.बोधी राम साहू,सैयद रफीक,विजय प्रधान,संजय दुबे,परेश सिंह,शरद राठौर,दिनेश तिवारी,दिलीप भारती,विवेक राठौर,रेवतीरमन सिंह,विनोद चौबे, विकेश केशरवानी, उत्तम साहू, नवधा चंद्रा, जगेंद्र वस्त्रकार,सतीश सिंह,राजकिशोर धीरही, धीरेन्द्र राठौर, प्रमित सिंह,कोमल वैष्णव,खंभेलाल धीवर,रामेश्वर आदित्य,पूनम साहू,जय तिवारी,राजीव नयन शुक्ल,विमल किशोर दुबे,रामस्वरूप साहू,हरीश गोपाल,धनु राम साहू,शिव साहू,मनीष शर्मा,मनीष सिंह चंदेल,राममही साहू,देवेंद्र तिवारी,संगीता सोनी,अलका साहू सहित सैकड़ों रैली में शामिल रहकर ज्ञापन सौंपे।




