Uncategorized

प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ ने धारा 49 हटाने का ज्ञापन बेलतरा  विधायक को सौंपा 


बिलासपुर।छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत के नेतृत्व में आज सोमवार को  बेलतरा (बिलासपुर) के विधायक   मान. श्री सुशांत शुक्ला जी के नूतन कालोनी बिलासपुर स्थित  कार्यालय सेवा सदन  में  भेंट कर
  राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 विलोपित करने की मांग ज्ञापन , सौंपा गया , माननीय विधायक जी ने धारा 49 को हटाने के लिए आगामी विधान सभा सत्र  में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव  के माध्यम से शासन  स्तर पर कार्यवाही  के लिए प्रयास किए जाने का आश्वासन संघ के प्रतिनिधि मंडल को दिया गया । प्रतिनिधि मंडल में छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष , कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष के एस ठाकुर और प्रदेश महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button