Uncategorized

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुथुर में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जांजगीर।शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री राजाराम सिहानी, प्रधान-पाठिका श्रीमती त्रिवेणी राठोर, वरीष्ठ शिक्षक श्री मुकेश कुमार राठोर, श्री उमेश पाण्डेय,श्री तोरण राठोर, श्रीमती रामकुमारी खूंटे एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा तिलक लगाकर, प्रसाद एवं मीठा खिलाकर बच्चों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा बच्चों को पाठ्य पुस्तक भी वितरित किया गया। नए पुस्तकों को प्राप्त कर बच्चों में भी हर्ष का माहौल था। शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री राजाराम सिहानी ने अपने उद्बोधन में शिक्षा को सभी धनों में श्रेष्ठ बताते हुए कहा कि शिक्षा धन ऐसा धन है जिसे कोई चोर चुरा नही सकता। भूतपूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कुटरा श्री राजू कश्यप जी ने बच्चों को नियमित स्कूल आने और अच्छी पढ़ाई कर उच्च पदों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। सरपंच ग्राम पंचायत धनेली श्री राठोर जी ने अपने उद्बोधन में अनुशासन  के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को अनुशासित होने का गुर सिखाया। श्री मोहन जाहिरे सरपंच ग्राम पंचायत कुथुर ने अपने उदबोधन में शिक्षा और शिक्षित व्यक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार से बाबा साहेब डॉ. भीमराम अम्बेडकर ने आभावों के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के संविधान बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ठीक उसी प्रकार से हमें भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में अपना योगदान देना होगा। विद्यालय के नवाचारी शिक्षक श्री भूपेंद्र जांगड़े ने सरकार द्वारा स्कूल  के माध्यम से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे- मध्यान भोजन, निःशुल्क शाला गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक, खेलगढ़िया, जाति प्रमाण पत्र, आदि से अवगत कराते हुए विद्यालय की समस्याओं एवं विद्यालय द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों से सबको रुबरू कराया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता श्री पटेल जी, डॉ. कमल दास जी  एवं भारी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे। मंच संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्री मुकेश कुमार राठोर जी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button