शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में बाल कैबिनेट का किया गया गठन

विकासखंड बम्हनीडीह,संकुल सेमरिया,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में बाल कैबिनेट का गठन स्कूल को सुव्यस्थित एवं सुचारु रूप से सत्र भर संचालित करने बच्चों को अपने पदानुरूप जिम्मेदारी का बोध कराने की दिशा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बाल मन में समझ विकसित करते मतदान प्रक्रिया से अवगत कराते हुए सर्व सम्मति(निर्विरोध )से किया गया। प्रभारी प्रधान पाठक उमेश कुमार दुबे ने बताया कि लोकतंत्र में जनता अपनी सरकार मतदान का स्वयं चुनती है इसी अंदाज में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में बाल कैबिनेट का गठन किया गया।जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान की आयु,निर्वाचन,प्रक्रिया,प्रतिनिधि का चुनाव मतदान के लिए आवश्यक तैयारी चुनाव आयोग के कार्य लोकसभा राज्यसभा विधानसभा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष निर्वाचन चुनाव आदि की जानकारी प्रदान की गई।तत्पश्चात प्रत्यक्ष रूप से दो पदों के लिए मतदान के गतिविधि संपन्न कराई गई जिसमें शाला नायक खुशबू कर्ष कक्षा आठवीं उप शाला नायक नागेश्वर को चुना गया।शेष पदों के लिए अप्रत्यक्ष रूप से चयन प्रक्रिया अपनाते पदाधिकारी को निर्विरोध मनोनीत किया गया। जिसमें सचिव धनेश्वर प्रसाद विज्ञान सचिव अमृत लाल केंवट सांस्कृतिक सचिव ज्योति भारद्वाज स्वच्छता सचिव देवकुमार कश्यप क्रीड़ा सचिव कृष्ण कुमार निराला स्वास्थ्य सचिव प्रतीक कश्यप छात्र प्रतिनिधि कक्षा नायक आठवीं अभिमन्यु,कक्षा सातवीं कक्षा नायक खुशी कश्यप उप कक्षा नायक साहिल कश्यप कक्षा नायक कक्षा छठवीं हंशिका कश्यप उप कक्षा नायक ओंकार मनहर को मनोनीत किया गया।प्रभारी प्राचार्य रमेश मेहरा,संकुल समन्वयक विश्वनाथ कश्यप ने शाला की संकल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ाने शपथ दिलाया।इस अवसर पर संस्था प्रधान उमेश कुमार दुबे,शिक्षक पितांबर प्रसाद कश्यप,टीकाराम गोपालन कैलाश खूंटे, अनुपमा जांगड़े, कौशल यादव व सफाई कर्मचारी अशोक जांगड़े, कौशल निराला सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




