भागवत परायण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त जी

महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज खोखसा फाटक जांजगीर में रेलवे फाटक के पास गुप्ता परिवार में वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर आयोजित भागवत परायण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने पूजा अर्चना करके गुप्ता परिवार के सभी सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर आयोजक परिवार के द्वारा पूज्य गुरुदेव जी महाराज का चरण पखार कर आरती की गई एवं शाल श्रीफल से उन्होंने सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि शुभम गुप्ता की बर्षी के परिपेक्ष में भागवत परायण का कार्यक्रम गुप्ता परिवार द्वारा आयोजित किया गया है, आचार्य दीपक पांडे घघरा, खरसिया वाले परायण का कार्यक्रम संपन्न करा रहे हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से कमलेश सिंह, देव कुमार पांडे, माखन गुप्ता , प्रकाश गुप्ता , हिमांशु गुप्ता मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव हर्ष दुबे एवं पारिवारिक नाते रिश्तेदार उपस्थित हुए। राजेश्री महन्त जी महाराज ने इस प्रवास के दौरान अधिवक्ता विजय दुबे जी की माता जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।




