Uncategorized

मासिक रामायण पाठ का हो रहा आयोजन

जांजगीर।श्री हरि महिला मानस मंडली द्वारा पवित्र सावन मास में मासिक रामायण पाठ का आयोजन शारदा मंदिर परिसर जांजगीर में हो रहा है।जिसमें भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।रामायण पाठ के 10 वे दिवस लोकगायिका कवयित्री डॉ.सुश्री लक्ष्मी करियारे व कवि गीतकार छालीवुड अभिनेता,कॉमेडियन डॉ.सूरज श्रीवास का आगमन हुआ।उन्होंने श्री राम रस भक्ति गायन से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।मंडली के अध्यक्ष श्रीमति चमेली साहू ने बताया पवित्र सावन मास में रामायण पाठ भक्ति की धारा चल रही है। इस भक्ति रूपी गंगा में डुबकी लगाने महिलाओं की भीड़ देखते बन रही है।समिति के पदाधिकारी व सदस्य प्रसाद की व्यवस्था का जिम्मा आगे आगे से ले रहे।जिससे उत्साह देखते ही बनता है। अच्छे अच्छे गायक कलाकार रामायण पाठ में पहुंच रहे है प्रभु श्री राम की कृपा से भक्ति भाव में सभी लीन हो रहे है।प्रत्येक दिवस का लाइव प्रसारण चमेली संकीर्तन यूं ट्यूब में  श्रवण किया जा सकता है। गायक कलाकार सुश्री लक्ष्मी करि यारे व  सूरज श्रीवास को पार्षद श्रीमति मनीषा गोपाल,चमेली साहू,धन्नो सिंघानिया,निशा मिश्रा,पूजा गुप्ता,विभा उपाध्याय सहित पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह,साल,श्रीफल से सम्मानित किया।
        इस दौरान श्रीमती मंजू सिंघानिया,श्रीमति दीप श्री साहू, श्रीमती आशा दुबे,  श्रीमती ममता यादव ,श्रीमती सरोजिनी साहू,  श्रीमती  भारती यादव, श्रीमती पुष्पा गोपाल,  श्रद्धा यादव, स्मृति, दिव्या यादव,  संतोषी साहू सहित अधिसंख्य  रामायण पाठ में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button