Uncategorized

छात्र छात्राओं के उत्साह वर्धन के लिए “एक नई पहल नई सोच”-उमेश दुबे

शाला परिवार ने छात्रा इशिका कश्यप के जन्मदिवस पर दी बधाई,सम्मान में किया पौधारोपण लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

(एक नई पहल नई सोच) (छात्रा इशिका कश्यप के साथ मां ने लगाया आम का पौधा )               

बिर्रा -शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया विकासखंड बम्हनीडीह में कक्षा छठवीं की छात्रा इशिका कश्यप के जन्म दिवस पर विद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए छात्र के सम्मान में इस पल को यादगार बनाने व पर्यावरण बचाने की दृष्टि से “एक पेड़ मां” के नाम पौधारोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया गया।जो “एक नई पहल नई सोच” के साथ आम का पौधा लगाया गया।प्रभारी प्रधान पाठक उमेश कुमार दुबे ने कहा कि छात्र-छात्राओं के उत्साह वर्धन के लिए “एक नई पहल नई सोच” के साथ शुरुआत की गई।माह जुलाई से अगस्त तक जिन बच्चों का जन्मदिन होगा उनके सम्मान “एक पेड़ मां के नाम”में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया।पर्यावरण प्रदूषण की बढ़ती समस्या प्रकृति के साथ हो रहे मानवीय शोषण और औद्योगीकरण व शहरीकरण के नाम पर हो रहे वृक्ष को काटने से हमारे जीवन में संकट गहराता जा रहा है।वहीं दूसरी ओर हवा (ऑक्सीजन) की कमी के चलते लोगों की जान जा रही है।इन सब से बचाने में सबसे बड़ी भूमिका”पौधे लगाओ जीवन बचाओ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से ही सुदृढ़ हो सकती है इसको देखते हुए विद्यालय परिवार ने एक नई पहल नई सोच के साथ छात्र-छात्राओं के जन्म दिवस पर एक पेड़ लगाया जाएगा।जिससे हम सभी शिक्षक व छात्र कहीं भी एक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को बचाने की एक अभियान चलाई है।शिक्षक पीतांबर प्रसाद कश्यप,टीकाराम गोपालन व कैलाश खूंटे ने कहा कि यह एक अविश्वसनीय, अकल्पनीय नई पहल नहीं सोच है इसमें छात्र-छात्राओं का भी मनोबल बढ़ेगा साथ ही पर्यावरण भी सुदृढ़ होगी।इस अवसर पर प्रभारी प्रधान पाठक उमेश कुमार दुबे,शिक्षक पीतांबर प्रसाद कश्यप,टीकाराम गोपालन कैलाश खूंटे,अन्नपूर्णा कश्यप, अशोक जांगड़े बाल केबिनेट के पदाधिकारी आदि विद्यालय परिवार के उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button