Uncategorized

मासिक रामायण पाठ का हुआ समापन

जांजगीर।श्री हरि महिला मानस मंडली जांजगीर द्वारा पवित्र सावन मास में मासिक रामायण पाठ रूपी गंगा शारदा मंदिर परिसर में पूरे एक माह तक चला और रामायण रूपी गंगा में सभी डुबकी लगाएं।रामायण पाठ का विराम यज्ञ हवन के साथ हुआ यज्ञ पूजन रामचंद्र गोपाल द्वारा कराया गया ।मासिक रामायण सत्र समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद एवं जिला योग प्रभारी श्रीमति मनीषा गोपाल ने की।अतिथि के रूप में शिक्षक कला व साहित्य अकादमी के प्रदेश संयोजक डॉ.बोधी राम साहू,अधिवक्ता रामचंद्र गोपाल,श्रीमति धन्नो सिंघानिया रहे।समापन कार्यक्रम का संचालन महिला मानस मंडली अध्यक्ष श्रीमति चमेली साहू ने किया।अध्यक्षता कर रहे मनीषा गोपाल ने कहा इस रामायण रूपी गंगा में सभी का सहयोग मिला,और भक्तिमय वातावरण बना रहा ,सब की मनोकामना पूरी हो सुखिया बसे संसार में दुखिया रहे न कोय। विशिष्ट अतिथि डॉ .बोधी राम ने कहा यह हम सब के लिए पुनीत अवसर है जो रामायण स्थल में आने का सौभाग्य मिला।आप सभी पर श्री राम जी की कृपा सदा बरसती रहे। श्रावण मास भक्ति,आत्मिक उन्नति के लिए महत्वपूर्ण है। समिति धन्यवाद के पात्र है जो विगत 7 वर्षों से सावन मास में यह आयोजन करते आ रहे है।भक्ति में ही शक्ति है और नारी शक्ति ने यह आयोजन किया जो प्रशंसनीय है।रामचंद्र गोपाल ने कहा जहां राम नाम का गायन व चर्चा होता है वहा सुख सम्पदा , यश कीर्ति यू ही समाहित हो जाती है। मंडली अध्यक्ष चमेली साहू ने कहा पूरे एक माह तक चले रामायण पाठ में सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी के सहयोग से यह विशाल आयोजन सफल हो सका है,जिस भक्ति भाव से आप सभी ने रामायण पाठ में भाग लिया है,निश्चित रूप से श्रीराम की कृपा आप सभी पर बनी रहेगी।रामायणमर्यादा,संस्कार की सीख प्रदान करता है।अतिथियों का साल श्री फल से सम्मान किया गया । आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों कोसाड़ी,सुंदरकांड,सुहाग सामग्री देकर सम्मानित किया गया। तथा रामायण के दौरान हुए विविध प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण भी अतिथियों के करकमलों से किया गया। रामायण महिला मंडली के अध्यक्ष ने आगे बताया यह परंपरा विगत कई 7 वर्षों से चला आ रहा है।प्रत्येक दिवस का रामायण पाठ यू ट्यूब चमेली संकीर्तन पर लाइव घर बैठे श्रवण की सुविधा रही है।जिसे अधिकाधिक लोगों ने लाभ लिया।
बिदाई गीत चमेली साहू ने प्रस्तुत किया जिससे सभी भाव विभोर होकर रो पड़े।अंत में सभी को खीर पूड़ी का प्रसाद दिया गया।इस अवसर पर श्रीमती पूजा गुप्ता,दीपश्री साहू,मुन्नी दीदी,आशा दुबे,विभा उपाध्याय,सावित्री सराफ,श्रीमती साहू,निर्मला तिवारी,श्रीमति निशा मिश्रा,श्रीमति सरोजनी साहू,छवि साहू,निष्ठा वैष्णव,शारदा साहु,चंद्र किरण सोनी ,ममता यादव,नम्रता तिवारी,अनसुइया यादव,श्रद्धा यादव,पार्वती ,प्रतिमा साहु, शशि यादव, डॉ.लता राठौर,मालती यादव,पुष्पा गोपाल,श्रीमति सुनीता,सरला,नेहा यादव,सहित महिला समिति के अधिसंख्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button