Uncategorized

डॉ.बोधीराम साहू टीम ऑफ डायमंड अवॉर्ड  से सम्मानित

जांजगीर।राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो छत्तीसगढ़  द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के फलस्वरूप डॉ.बोधी राम साहू को टीम आफ डायमंड अवॉर्ड से प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल,प्रदेश सलाहकार अमोलक सिंह,प्रदेश संरक्षक दिलीप साहू,कुलवंत सिंह जब्बल संभाग उपाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों के कर कमलों से स्मृति चिन्ह,सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान शिक्षा,साहित्य,समाज सेवा व उत्कृष्ट मंच संचालक प्रतिभा,टीम भावना कार्य पर दिया गया है।ज्ञात हो कि ये इसके अलावा राज्य,राष्ट्रीय,अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लगभग 296 से भी अधिक सम्मानों से विभूषित हो चुके है।इनके सम्मानित होने पर कपिल नाथ साहू,विजय प्रधान,विष्णु अवतार,कुलवंत सिंह,डॉ .शिवनारायण देवांगन आस,राजेश सोनी,डा.राघवेंद्र राठौर, सुश्री लक्ष्मी करियारे,सूरज श्रीवास  देवेंद्र बरेठ,विजय यादव,ज्योति कश्यप, श्रीमति विद्या राठौर,जे.सी.साहू. केशव साहू, सहित प्रशंसकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button