शिकसा का जन्माष्टमी में हुआआयोजन

जांजगीर।शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मेरे तो गिरधर गोपाल कार्यक्रम का आयोजन
दिनेश सोनवान सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा जांजगीर चांपा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।सरस्वती वंदना
श्री मती किरण शर्मा व्याख्याता, राजगीत सती मरकाम ने प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि ने कहा आप लोगों ने मुझे अतिथि बनाकर जो सम्मान दिया है उसे भुला नहीं जा सकता है,आप सभी के अपनापन की भावना देखने को मिल रहा है जो संस्थापक संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन आस के मेहनत का पर परिणाम है। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण भक्ति गीत कविता की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम को संस्थापक संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन आस,प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल,कार्यक्रम संयोजन करने वाले प्रदेश महासचिव डॉ.बोधी राम साहू,कार्यक्रम प्रभारी विजय प्रधान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से अपनी प्रतिभा को सामने रखने का अवसर मिलता है।कृष्ण भक्ति पर सभी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी है ,जो कि तारीफे काबिल है।प्रतिभाओं से भरा अपना यह परिवार है।कार्यक्रम का संचालन राधे श्याम कंवर प्रदेश संगठन मंत्री ने किया ।कार्यक्रम में प्रस्तुति नैना साहनी
,डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहायक अध्यापक,श्रीमती दुर्गा पाठक जोशी ,
रागिनी श्रीवास्तव,
रेखा पात्रे ,
हरनारायण साहू,
डॉ.प्रमोद आदित्य सेवानिवृत्त प्राचार्य,चेतन सिंह चौहान,श्रीमती विंध्यवासिनी पांडेय,
शिवकुमार अंगारे सेवानिवृत्त शिक्षक,श्रीमती चन्द्रकला शर्मा
ममता साहू,हेम नारायण सिंह,
श्रीमती नीता त्रिपाठी,मोहित कुमार शर्मा सहित अधिकाधिक शिक्षक साथी ने अपनी प्रस्तुति दी।




