Uncategorized

जन्माष्टमी में हुआ विविध आयोजन

जांजगीर।श्री हरि महिला मानस मंडली द्वारा जन्माष्टमी पर विशेष राधा कृष्ण साज सज्जा,नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन सोनल भवन साहू चाल में किया गया।मंडली के अध्यक्ष श्रीमति चमेली साहू ने बताया विशेष अवसरों पर विविध आयोजन कर भक्ति भाव के साथ सभी के सुख समृद्धि की कामना के साथ उत्सव का वातावरण बनाने का सदैव प्रयास रहता है,जिसमे समिति के सदस्यो का अपेक्षित सहयोग मिलता है।सभी आकर्षक साज श्रृंगार में राधा कृष्ण की मनमोहक रूपो में सजे हुए थे। जिसे आकर्षक झूला के बैठाया गया।बाल गोपाल राधा रानी की पूजा अर्चना की गई। निर्णायक मंडल को निर्णय दे पाना कठिन हो रहा था,क्योंकि सभी एक से बढ़कर एक साज श्रृंगार में थे। इस कारण सभी प्रतिभागियों को आकर्षक गिफ्ट,चॉकलेट श्रीमति अहिल्या तिवारी और डॉ.बोधीराम साहू के कर कमलों से पुरस्कार वितरण किया गया। श्रीमति चमेली साहू डॉ.बोधी राम साहू दंपति द्वारा राधा कृष्ण की विशेष पूजा अर्चना आरती की गई।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पीहू तिवारी, अवनीश तिवारी, छबि साहू,अक्षत श्यामले ,दाऊ भैया को पुरस्कृत किया गया।इस दौरान,अहिल्या तिवारी,श्रीमति दीपश्री साहू, डॉ.रजत कुमार साहू,सौरभ साहू,श्रीमति सरोजनी साहू,श्रीमति साहू,शुभी,पुष्पेंद्र साहू,वीरेंद्र साहू, साहू,श्यामती,पूर्वीतिवारी सहित अधिसंख्य उपस्थित रहकर भाव भक्ति से जन्माष्टमी पर्व मनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button