Uncategorized

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने सारागांव में पहुंचकर जन चौपाल लगाकर किया जनसंवाद

जांजगीर चांपा पुलिस की नई पहल “सजग नागरिक सख्त प्रहरी” (Neighbourhood Watch) अभियान के तहत किया गया जनसंवाद

जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एवं कोई अप्रिय घटना न हो जिसको दृष्टिगत रखते हुए लोगों को जागरुक करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा जिले में सजग नागरिक सख्त प्रहरी के तहत अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक स्वयं सारागांव पहुंचे एवं जन चौपाल लगाकर जन संवाद किया गया। जिसमें लोगो के सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया और कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने लोगो से आग्रह किया कि क्षेत्र में यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि जनता की भागीदारी से ही अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। चौपाल के आयोजन से लोगों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और लोगों ने पुलिस प्रशासन के इस पहल की सराहना की।

जांजगीर चांपा पुलिस की अपील

1. POLICE आपके लिए जागती है…. गाड़ी का सायरन इसी का संकेत देती है कि आप भी सोने से पहले घर के दरवाजे लगे हैं कि नहीं, बाहर की लाइट चालू है कि नहीं.. थाने का नंबर है कि नहीं.. आदि चेक कर ले

2. घर बंद करके कहीं बाहर जा रहे हो तो पड़ोसी और थाने को सूचित करे।

3. पड़ोसी भी अपने अगल बगल के घर को चेक करते  रहे कि हमारे पड़ोसी घर में हैं या कहीं बाहर गये हैं।

4. मोहल्ले मे नए व्यक्ति यदि कुछ आया है तो। आने की सूचना पुलिस को देवे।

5. फेरी वाले, बर्तन, कपड़ा, कालीन बेचने वालों की सूचना पुलिस को देवे ।

6. CCTV  लगवाये.. हो सके तो चौकीदार भी रखे।

7. किरायेदारों की सूचना पुलिस को देवे।

8. एक आम व्यक्ति को भी पुलिस के पॉवर है, किसी के सामने यदि संघीय अपराध अपराध हो रहा हो तो वह  interfere कर सकता है.. उसे पकड़ सकता है।

उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान सारागांव के गणमान्य नागरिक सहित थाना प्रभारी सारागांव निरीक्षक सुभाष चौबे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button