भारतीय स्टेट बैंक शाखा जांजगीर एवं जांजगीर- चांपा पुलिस की सराहनीय पहल

सायबर अपराध, सायबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जांजगीर चांपा पुलिस एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा जांजगीर की संयुक्त टीम द्वारा की गई सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन कचहरी चौक में आयोजित किया गया
कार्यक्रम के दौरान लोगों को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई
किसी भी व्यक्ति के साथ अपना पिन अथवा ओटीपी शेयर ना करें।
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें।
किसी भी अनजान व्यक्ति का फ्रेंड रिक्वेेस्ट एक्सेप्ट ना करें।
पी.एम. किसान योजना एपलीकेशन संबंधी वाट्सएप मैसेज आने पर डाउनलोड ना करें।
टेलीग्राम में टास्क के नाम पर एवं अधिक लाभ देने वाले शेयर ट्रेडिंग से सावधन रहे।
ऑनलाईन शांपिग हेतु अधिकृत शापिंग साईड का उपयोग करने की सलाह दी गई।
सायबर अपराधो को संज्ञान में लेते हुए श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा एवं श्रीमती ज्योत्सना सिंह प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक शाखा जांजगीर के निर्देशन में सायबर जन जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 26.08.2025 को जांजगीर कचहरी चौक में किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार एवं SBI प्रबंधक चांपा, नैला शाखा भी उपस्थित रहे।




