Uncategorized

शिकसा ने  स्वागत 2024 का किया आयोजन

    जांजगीर।शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने 2023 के बिदाई व 2024 के आगमन के अवसर पर बिदा 2023 स्वागत 2024 का आयोजन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” के सयोजन विजय कुमार प्रधान के उपस्थिति में हुआ।
   प्रदेश कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ने बताया कि  कार्यक्रम के शुभारंभ  में सरस्वती वंदना मिथिला जायसवाल प्रधान पाठक व राजगीत चमेली साहू व्याख्याता सुकली जांजगीर ने प्रस्तुत कर किया।
               सर्वप्रथम संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन”आस” ने शिकसा के 2023 के साल भर के कार्यक्रम व अन्य विषय में बात रखते हुए शिकसा के सभी सदस्य को सहयोग के लिये आभार दिये और आगामी वर्ष 2024 में भी सहयोग की बात कहा।
           प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल ने पूरे वर्ष भर के कार्यकाल पर अपना अनुभव रखा वही संयोजक  के संयोजन का तारीफ किया।
     प्रदेश      कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ने अपने उदबोधन में बताया कि 2023 में संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन में निरंतर कार्यक्रम का आयोजन हुआ जो सराहनीय है जिसका पूरा लाभ शिक्षक व छात्र ने लेकर अपनी प्रतिभा  को निखार रहे है।
           कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने कहा कि हमने संयोजक के संयोजन में निरंतर आनलाइन व आफलाइन कार्यक्रम आयोजित किये और सभी सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित कर प्रोत्साहित भी किये जो ऐतिहासिक रहा आगे भी यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।
      नव वर्ष स्वागत      कार्यक्रम में चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता , बुधनी अजय , मीना भारद्वाज , संध्या मौर्य , देव प्रसाद पात्रे , ओ.पी.कौशिक”रतनपुरिहा” , रामकुमार पटेल , मनोहर लाल यादव , राजीव लोचन कश्यप , नरेन्द्र कुमार साहू , मोहित कुमार शर्मा , ज्योति गजपाल , सरोजनी साहू , दुष्यंत कुमार वर्मा , पुष्पांजलि ठाकुर , उषा भट्ट , शिवकुमार अंगारे सेवानिवृत्त शिक्षक आदि ने गीत संगीत व नृत्य प्रस्तुत किया।
             कार्यक्रम का सफल संचालन राधेश्याम कवंर   महासचिव जांजगीर तथा आभार प्रदर्शन प्रदेश संयोजक आस ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button