Uncategorized

डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़े विद्यार्थी – ओरिएंटेशन दिवस में उमंग

नवागढ़: पं. जवाहरलाल नेहरु महाविद्यालय के तत्वावधान में दिनांक 1 सितंबर 2025 को पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ  महाविद्यालय के संचालक श्री डॉ. विनोद अग्रवाल, प्राचार्य  डॉ. राजेश शर्मा के द्वारा मां सरस्वती जी के तैलचित्र पर पुष्प व श्रीफल अर्पित कर किया गया।  पुस्तकालयाध्यक्ष ने छात्रों को एन.डी.एल.आई. के महत्व, उपयोगिता एवं पंजीयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि NDLI एक राष्ट्रीय स्तर का डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ विद्यार्थियों को लाखों ई-पुस्तकें, शोध-पत्र, प्रश्न-पत्र और अन्य अध्ययन सामग्री निःशुल्क उपलब्ध होती हैं।
इस अवसर पर पुस्तकालय भ्रमण भी कराया गया, जिसमें छात्रों को पुस्तकों के वर्गीकरण, ई-रिसोर्सेज़, ओपन एक्सेस सामग्री और सदस्यता प्रक्रिया से अवगत कराया गया।  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने पंजीयन कराया और डिजिटल लाइब्रेरी के उपयोग हेतु उत्साह दिखाया। साथ ही सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक पुस्तके देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन सुश्री रजनी साहू (पुस्तकालयाध्यक्ष) के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के उपप्राचार्या सुश्री नेहा मिश्रा, आइक्यूएसी प्रभारी श्री तेरस दिनकर, सहायक प्राध्यापकगण सुश्री मालती बंजारे, सुश्री यशोदा शांते, श्रीमती प्रीति देवांगन, श्रीमती लक्ष्मी, सुश्री कविता, श्री अनुभव साहू, श्री सतीश दास महंत, श्री अखेंद्र  जांगड़े, श्री आलोक चंद्रा, श्री दीपक चंद्रा, श्री जोहित कश्यप, श्री शिवरात्रि साहू, श्री आरथो , श्री कमल प्रसाद , श्री सुदर्शन साहू, श्री विकास विश्वकर्मा एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button