नवागढ़ के नेहरू कॉलेज में भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह 11 सितंबर को

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती पर तथा पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, नवागढ़ के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर महाविद्यालय द्वारा आगामी 11/08/25 को भूतपूर्व विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थी एक साथ मिलकर पुराने सुनहरे पलों को साझा करेंगे तथा संस्थान व अध्ययनरत विद्यार्थियों के प्रगति पर अपने सुझाव व अनुभव प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय और इसके पूर्व विद्यार्थियों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ बनाना है। भूतपूर्व विद्यार्थियों का अनुभव वर्तमान विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगा।
सभी पूर्व छात्र जिन तक यह सूचना पहुंचती है वे 9981348927 पर मिस कॉल करके पंजीयन लिंक प्राप्त करें और 11 तारीख को सुबह 11 बजे महाविद्यालय में अवश्य उपस्थित होकर पुराने दिनों की याद ताजा करें। यह जानकारी प्राचार्य शर्मा जी के निर्देशन में पूर्व छात्र समन्वयक प्रीति देवांगन ने प्रदान की।




