Uncategorized

प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ द्वारा किया गया वृक्षारोपण एवं शिक्षक सम्मान समारोह

पूर्व माध्यमिक शाला सुकली में किया गया वृक्षारोपण एवं शिक्षकों का सम्मान
सुकली सरपंच श्रीमती कांति-सुरेंद्र धनराज, एवं उप सरपंच श्री मति निशा राठौर अतिथि रहे

जांजगीर/छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ जांजगीर चांपा के द्वारा शिक्षक दिवस के निमित्त गत शनिवार 6 सितंबर को शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुकली परिसर में वृहद वृक्षारोपण एवं शिक्षक सम्मान समारोह ग्राम पंचायत सुकली की सरपंच श्रीमती कांति – सुरेंद्र धनराज, उप सरपंच श्री मति निशा राठौर,संघ के प्रदेश अध्यक्षत के थवाईत के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में संघ के , प्रांतीय सलाहकार इंजीनियर आर एस क्षत्रिय , प्रांतीय पदाधिकारी गण श्रीमती कविता तिवारी,इंजीनियर सोहन डहरिया, डॉक्टर पी के आदित्य, इंजीनियर चंद्र कुमार साहू, विनीत सालोमन ,जिला सचिव, के सी राठौर,कोषाध्यक्ष डी एन देवांगन,जिला मीडिया एवं कार्यक्रम योजना प्रभारी प्रद्युम्न शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक राठौर – 2 जिला पदाधिकारी गण ,अमृत लाल राठौर, राजेंद्र कुमार शर्मा सुशील कुमार पाण्डेय, ओंकार प्रसाद राठौर, विश्राम सिंह राठौर, रुद्रेश्वर श्रीवास चंद्र शेखर सिंह राठौर, खीमन सिंह राठौर, देवी सिंह ठाकुर, शत्रुहन राठौर , वीरेंद्र सिंह राठौर, संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रवक्ता संतोष राठौर, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक तुलाराम कश्यप शाला स्टाफ बोधीराम साहू, सावित्री सराफ , दीप्ति सिंह राठौर, सेवती साहू, प्रभा वैष्णव, जानकी पटेल, आदि शामिल हुए। अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सुकली की सरपंच श्रीमती कांति – सुरेंद्र धनराज, उप सरपंच श्री मति निशा राठौर एवं छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत में सर्व प्रथम आंवला के पौधे का पूजन कर आंवला के पौधे का रोपण कर किया गया पश्चात बादाम , कदम, आम, सीताफल, करंज आदि के पौधे लगाए गए। प्रगतिशील पेंशनर संघ द्वारा पौधों के संरक्षण के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए।वृक्षारोपण पश्चात शिक्षक दिवस निमित्त शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में आठवीं कक्षा की छात्रा भावना एवं आभा के द्वारा शिक्षकों के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। उद्बोधन की पहली कड़ी में डॉक्टर पी के आदित्य ने मानव जीवन में वृक्षों के महत्व को बताते हुए पर्यावरण संरक्षण तथा शिक्षकों के सम्मान में गीत प्रस्तुत किया। क्रमश: आर के थवाईत , इंजीनियर आर एस क्षत्रिय , श्रीमती कविता तिवारी,इंजीनियर सोहन डहरिया, विनीत सालोमन ,के सी राठौर, प्रद्युम्न शर्मा,रुद्रेश्वर श्रीवास, चंद्र शेखर सिंह , प्रधान पाठक तुलाराम कश्यप, बोधीराम साहू,सरपंच एवं उप सरपंच आदि वक्ताओं के द्वारा वृक्षारोपण एवं शिक्षक दिवस पर उद्बोधन दिया गया। उद्बोधन के बाद विद्यालय के शिक्षकों तथा कार्यक्रम में उपस्थित संघ सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान पेन एवं औषधीय पौधा ब्राह्मी रोपित सजीव फ्लावर पात्र भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रवक्ता संतोष राठौर ने तथा आभार प्रदर्शन डी एन देवांगन ने किया। उल्लेखनीय है कि जिले के ही नहीं बल्कि प्रदेश के इतिहास में किसी भी पेंशनर संगठनों के द्वारा इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया है तो वह छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ जांजगीर चांपा है । इस आयोजन की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button