Uncategorized

नवाचारी शिक्षक भूपेंद्र जांगड़े जी हुए सम्मानित

समग्र शिक्षा जांजगीर एवं आचार्य बिनोवा भावे फाउंडेशन के द्वारा बोलेगा बचपन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें जिला स्तर पर उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान श्रीमती  ऋषिकांता राठोर बीआरसी नवागढ़ के द्वारा किया गया। नवागढ़ विकासखंड से श्री भूपेन्द्र कुमार जांगड़े शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुथुर संकुल केंद्र कुटरा को यह सम्मान प्रदान किया गया। श्री जांगड़े ने बताया कि यह सम्मान संकुल प्रभारी श्री संदीप श्रीवास्तव, संकुल समन्वयक श्री देवेंद्र साहू ,  प्रधानपाठक श्रीमती त्रिवेणी राठोर एवं अन्य वरिष्ठ सहकर्मी शिक्षकों के उत्कृष्ट नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से ही प्राप्त हुआ है। इससे संकुल के अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगा।
इस अवसर पर संकुल प्रभारी श्री संदीप श्रीवास्तव एवं संकुल समन्वयक श्री देवेंद्र साहू ने पूरे संकुल परिवार की तरफ से इस उपलब्धि के लिए भूपेन्द्र जांगड़े सर को अशेष शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई संप्रेषित किया है

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button