Uncategorized

किसान शिविर का हुआ आयोजन


जांजगीर।भारतीय स्टेट बैंक जांजगीर शाखा द्वारा एसएचजी सह कृषि व्यवसाय किसान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डीजीएम श्री आलोक रंजन , आरएम कोरबा श्री आदर्श श्रीवास्तव एवं सीएम क्रेडिट श्री निलेश कुशवाहा सम्मिलित हुए। स्टेशन रोड जांजगीर, चांपा एवं अकलतरा शाखाओं ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन जांजगीर शाखा की मुख्य प्रबंधक श्रीमती ज्योत्सना सिंह द्वारा किया गया ।

इस शिविर में 250 से अधिक एसएचजी सदस्य एवं किसान उपस्थित हुए। उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button