पेंशनरों की मूलभूत समस्याओं के दिल्ली के जंतर मंतर में हुआ महा धरना

छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के 11पदाधिकारी हुए शामिल
प्रदेश अध्यक्ष आर.के. थवाईत ने भी छग के पेंशनरों की मांगों के बारे में अपनी बात रखी
अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के आवाह्न पर जंतर मंतर नई दिल्ली में आयोजित 17सितंबर 25 को एक दिवसीय महा धरना में छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ 5969 के प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत, महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर, सचिव अशोसीक राठौर,अंबिकापुर संभाग से
सर्व श्री पवनसाय , भुलन भगत, शिवचरन राम, श्री महंत शंकर, मंगलसायराम, लक्ष्मी प्रसाद निकुंज कर्मठ प्रतिनिधि शामिल हुए।
अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन नई दिल्ली के सात सूत्री मांगों, में 01लोकसभा में पारित वित्त विधेयक वापिस लो,आठवें वेतन आयोग का गठन करो,02पुरानी पेंशन नीति लागू रहे,PFRDA वापिस लो 03,कोमूट की गई राशि को 11 वर्ष तक ही कटा जाय 04 रोका गया महंगाई भत्ता सभी राज्यों को दिया जाये 05, पैसठ और पचहत्तर वर्ष की उम्र के बाद वेतन वृद्धि 10 प्रतिशत व 20 प्रतिशत लागू की जाये 06 बिना शर्त मुफ्त इलाज का प्रबंध किया जाय व मासिक स्वास्थ्य भता 5000 रुपए दिया जाए।07 सेवानिवृत्त कर्मचारी को कम से कम बीस हजार रुपए पेंशन मिले ।अन्य मांगों में क्रमशः रेलवे व हवाई यात्रा में वरिष्ट नागरिकों को पहले की तरह रियायती किराया लागू किया जाए,मजदूर विरोधी श्रम कानून वापस हो,किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाए।,
जंतर मंतर नई दिल्ली के इस अखिल भारतीय महा धरना को छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत ने भी संबोधित किया ।
अखिल भारतीय महा धरना के दूसरे दिन दिनांक 18सितंबर 25 को राष्ट्रीय संगठन का सुकोमल सेन भवन फरीदाबाद में श्री सुरेंद्र चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्षअखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष का संबोधन हुआ।
छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के महामंत्री सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि यह हमारे संगठन के साथ साथ छग के लिए गौरव की बात है कि छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर के थवाईत को भारत के राष्ट्रीय राजधानी मुख्यालय दिल्ली में अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन द्वारा आयोजित महा धरना एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चौधरी द्वारा छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष को पेंशनरों की समस्याओं के बारे में अपनी बात रखने का अवसर दिया गया।




