Uncategorized

एस बी आई मुख्य शाखा जांजगीर में पेंशनरों की हुई बैठक


छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के पदाधिकारी  एवं सदस्य हुए शामिल
पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने एवं अन्य जानकारियों दी गईं।

जांजगीर।भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा जांजगीर द्वारा  गत शुक्रवार को बैंक परिसर में पेंशनरों के कल्याणार्थ एक बैठक का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि बैंक की ओर से मुख्य शाखा प्रबंधक ज्योत्सना सिंह जी द्वारा समय – समय पर बैठक लेकर पेंशनरों को आने वाली बैंक सम्बंधी समस्याओं से रूबरू होकर उन्हें बैंक के अद्यतन नियामों एवं विभिन्न योजनाओं,  की जानकारी प्रदान की जाती रहती है। इसी कड़ी में गत शुक्रवार 26 सितंबर को मुख्य शाखा प्रबंधक  ज्योत्सना सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के साथ बैठक की शुरूआत सभी पेंशनरों की कुशलता की कामनाओं के साथ की गई।  दिनों दिन बढ़ रहे साइबर ठगी से बचने के लिए बचत खाते में बड़ी रकम न रखकर अन्य बचत/  बीमा योजना या फिक्स डिपोजिट करने, रकम के नगदी प्रवाह प्रबंधन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए  खाते में एम  ओ डी के विकल्प को अपनाने, सुकन्या जमा योजन सहित विभिन्न जमा योजनाओं में पेंशनरों को ज्यादा ब्याज दर मिलने तथा  कम ब्याज दर पर विभिन्न ऋण सुविधाएं देने आदि की जानकारी प्रदान की गई।  मुख्य शाखा प्रबंधक द्वारा बैंक से संबंधित आने वाली विभिन्न कठिनाइयों के संबंध में सुझाव भी आमंत्रित किए गए तथा पेंशनरों के द्वारा पूछे गए प्राय: बैंकिंग संबंधी आने वाली समस्याओं के सवालों का शंका समाधान  करते हुए प्रत्येक माह 1 से 10 तारीख तक पेंशनरों के लिए काउंटर नंबर 4 पर विशेष सुविध प्रदान करने तथा दीपावली के अवसर पर 3 दिन पूर्व रकम आहरण करने पर सीमित मात्रा में नए नोट भुगतान देने   , सेविंग आदि सभी खताओं में नॉमिनेशन कराने ,  एक नवंबर से सभी पेंशनरों, परिवार पेंशनरों  जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की बैंक में उपलब्ध सुविधा की जानकारी भी मुख्य शाखा प्रबंधक दी गई।
     एस बी आई जांजगीर की इस  बैठक में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत,  प्रांतीय सलाहकार इंजी. आर एस क्षत्रिय, प्रांतीय पदाधिकारी श्री मति कविता तिवारी, सुरेंद्र सिंह राठौर, इंजी.  सोहन डहरिया , इंजी. देवी प्रसाद राठौर,इंजी. बी पी निर्मलकर ,विनीत सालोमन,  जिला पदाधिकारी सचिव  के सी राठौर,  कोषाध्यक्ष डी एन देवांगन,  जिला मीडिया प्रभारी एवं  कार्यक्रम अधिकारी प्रद्युम्न शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक राठौर 2,  डी के शर्मा, आर बी तिवारी, आनंद साहू, नन्द किशोर मिश्रा ,सुशील कुमार पाण्डेय, राजेंद्र कुमार शर्मा,  जगदीश चंद्र राठौर, जे राय , विश्वनाथ सिंह बैस, एस एन देवांगन, पंचराम कश्यप, मनहरण लाल राठौर, एम एम तिवारी, शेख गुलज़ार मोहम्मद,एच पी राठौर, बी पी थवाईत,  वीरेंद्र सिंह राठौर एवं संघ के जिला अध्यक्ष /प्रांतीय प्रवक्ता संतोष राठौर आदि पेंशनर  शामिल हुए। बैंक प्रबंधन की ओर से सहायक प्रबंधक व स्टाफ सहित संजू बरेठ आदि  उपस्थित रहे। बैठक  के अंत में संघ के जिला अध्यक्ष संतोष राठौर द्वारा  बैठक के लिए बैंक प्रबंधन का  धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रत्येक तिमाही में इस तरह की बैठक आहूत करने बैंक प्रबंधन से अनुरोध किया गया जिसे मुख्य शाखा प्रबंधक द्वारा स्वीकार किया गया।  बैठक समापन पश्चात उपस्थित साथियों को संघ के क्रियाशीलता की जानकारी देते हुए संघ के जिला अध्यक्ष ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फेडरेशन के आव्हान पर विगत 17 सितंबर को जंतर मंतर  नई दिल्ली में आयोजित एक दिवसीय महा धरना कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत के नेतृत्व महामंत्री सुंदर सिंह , अशोक राठौर एवं अंबिकापुर संभाग से  भी पेंशनर शामिल हुए थे । पेंशनरों के हितार्थ जंतर मंतर दिल्ली। के धरना में शामिल होने वाले  साथियों का ताली  बजाकर स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button