Uncategorized

शिकसा में प्रतिभा की कमी नहीं है-शर्मा

जांजगीर।शिक्षक कला व साहित्य अकादमी  जांजगीर चांपा द्वारा शिकसा शिक्षक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर्मा सामुदायिक भवन जांजगीर में श्रीमति हेमलता शर्मा सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमति ऋषिकांता राठौर बी आर सी सी नवागढ़ रहे।प्रदेश सलाहकार टीकाराम सारथी,प्रमोद आदित्य,प्रदेश कोषाध्यक्ष जगन्नाथ देवांगन,कार्यक्रम प्रभारी व प्रदेश संगठन मंत्री राधेश्याम कंवर,जिलाध्यक्ष विजय प्रधान,बुधनी अजय प्रदेश महिला प्रकोष्ठ, डॉ  रजनी पटेल प्राचार्य मंचस्थ रहे।सरस्वती वंदना रेखा पात्रे, राजगीत  श्रीमति संयोगिता रात्रे,स्वागत गीत श्रीमति चमेली साहू प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला प्रकोष्ठ,शीर्षक गीत प्रमोद आदित्य ने प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ.बोधीराम साहू प्रदेश महासचिव व श्रीमति मधु कारके जिला महिला प्रकोष्ठ ने किया।अतिथियों द्वारा रामलाल कोसले जिला महासचिव द्वारा लिखित पुस्तक  नवीन की कलम का विमोचन किया गया ।स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष विजय  प्रधान ने देते हुए कहा आप सब का सम्मान करने का हमें सुखद अवसर मिल रहा है। मुख्य अतिथि हेमलता शर्मा ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा शिकसा के हर कार्यक्रम में आकर मुझे बहुत अपनापन लगता है, यहां हर एक की प्रतिभा को देखकर उत्साह पैदा होता है शिक सा में प्रतिभा की कमी नहीं है। शिकसा के संस्थापक संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन आस ने सम्मान समारोह को टेलीफोनिक संबोधित करते हुए कहा सम्मान समारोह का जांजगीर चांपा जिला आयोजन करके हमारे उपलब्धि परक शिक्षक साथियों को सम्मानित कर रहे है जो प्रशंसनीय है डा.बोधी राम साहू  प्रदेश महासचिव,राधेश्याम कंवर संगठन मंत्री ,जिलाध्यक्ष विजय प्रधान की पूरी टीम साधुवाद के पात्र है। सम्मान समारोह में 62 शिक्षकों को सम्मान साल, स्मृति  चिन्ह,सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी राधेश्याम कंवर ने कहा आपके उपलब्धियों पर आप सब सम्मानित हो रहे है।टीकाराम सारथी ने सुमधुर गीत की प्रस्तुति कर सबको ताली के लिए मजबूर कर दिया । रामविलास डाहरे ,जयंती दुबे,श्रीमति रमेश कारके,श्रीमति चमेली साहू,श्रीमति रुक्मणि राठौर,श्रीमति चंद्रकिरण सोनी,अमृत लाल साहू,श्रीमति बुधनी अजय,श्रीमति भारत माता खटकर,श्रीमति जय श्री साहू,श्रीमति योगेश्वरी तंबोली,लक्ष्मीनारायण क्षत्रिय,श्रीमति संयोगिता रात्रे,लखेश्वर प्रसाद रात्रे, रामेश्वर आदित्य,श्रीमति सरोज सिंह सर्वे,दीपक कुमार मनहर,मदन लाल तोमर,मनोज कुमार प्रधान,श्रीमति विनीता प्रधान, डॉ रजनी पटेल,उत्तर कुमार आजाद,पार्वती खूंटे,श्रीमति नमिता गोपाल,संतोष कुमार साहू,सरोज कुमार बंजारे,योगेश्वर कुमार साहू,जगदीश प्रसाद पटेल,दिलीप कुमार यादव,राम अवतार पटेल,जागेश्वर सिंह कवर,श्याम सुंदर कमल,श्रीमति रोहनी कंवर ,प्रतिभा सुल्तान,श्रीमति उर्मिला पैकरा,श्रीकांत भारद्वाज,श्रीमति मधु कारके,लिलेश कुमार राजेश,श्रीमति रेखा पात्रे,अरुण कुमार देवांगन,विक्रम टंडन,जगजीवन जांगड़े,संगीता लूथर,श्रीमति क्षमा साव सहित 62 शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। मंचस्थ अतिथियों का साल स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कोषाध्यक्ष रामविलास डाहरे,रामेश्वर आदित्य, पंचू का विशेष योगदान रहा । आभार प्रदर्शन जिला महासचिव रामलाल कोसले ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button