श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया गद्दी महोत्सव शिवरीनारायण मठ में

शमी पूजन के लिए निकला भव्य शोभायात्रा जनकपुरी तक
धर्म एवं आध्यात्म की पावन नगरी शिवरीनारायण में आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तदनुसार दशहरा के पावन अवसर पर गद्दी महोत्सव परंपरागत रूप से श्रद्धा भक्ति पूर्वक मनाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज शाम 5:00 बजे शिवरीनारायण मठ पहुंचे यहां उनका आयोजन स्थल से ही बाजे- गाजे के साथ स्वागत करते हुए उन्हें मठ मंदिर तक ले जाया गया। दर्शन पूजन संपन्न होने के उपरांत शाम 6:00 बजे शोभा यात्रा जनकपुरी (जोगी डीपा) के लिए रवाना हुआ।
मार्ग में शौर्य प्रदर्शन
शोभायात्रा पुरानी हटरी, मध्य नगरी चौक, हनुमान मंदिर, मेला ग्राउंड होते हुए जनकपुरी तक पहुंचा पूरे मार्ग में मठ मंदिर के कर्मचारियों ने जगह-जगह पर अपना शौर्य प्रदर्शन किया। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।
जनकपुरी में की गई शमी पूजन
शोभा यात्रा जनकपुरी पहुंचने के पश्चात परंपरागत रूप से शमी वृक्ष की पूजा वैदिक ऋति से मंत्रोचार के साथ किया गया। लोगों ने इसके परिक्रमा करके पूजन संपन्न होने के पश्चात एक दूसरे को शमी पत्र भेंट कर अभिवादन किया।
श्री हनुमान जी का दर्शन पूजन
जनकपुरी में सदियों से विराजित श्री हनुमान जी महाराज का विधिवत पूजा अर्चना परंपरागत रूप से किया गया। लोगों ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
गद्दी पर विराजित हुए राजेश्री महन्त जी
शोभा यात्रा के पुन: मठ पहुंचने के पश्चात होम हवन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ अंततः राजेश्री महन्त जी महाराज अपने सहयोगियों सहित गद्दी स्थल की साथ परिक्रमा पूर्ण करने के बाद भगवान शिवरीनारायण को नमन करके गद्दी पर विराजित हुए लोगों ने दर्शन पूजन कर महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त करके पुण्य लाभ अर्जित किया। यह सिलसिला समाचार लिखे जाने तक जारी था।
भगवान शिवरीनारायण के दरबार में उपस्थित हुए राजेश्री महन्त जी
महोत्सव संपन्न होने के पश्चात राजेश्री महन्त जी महाराज अपने सहयोगियों सहित भगवान शिवरीनारायण के दरबार में उपस्थित हुए उन्होंने पूजा अर्चना करके भगवान से संपूर्ण लोक के कल्याण की कामनाएं की।
देर रात्रि तक लोग मिलने के लिए शिवरीनारायण मठ पहुंचे
शिवरीनारायण व्यावसायिक नगर है यहां के प्रतिष्ठित नागरिकों का देर रात्रि तक मठ पहुंचने का क्रम जारी था वे महाराज जी से सौजन्य भेट मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त करते गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मठ मंदिर के मुख्तियार सुखराम दास जी, त्यागी जी महाराज, टुकराम वर्मा, सहित सहित मठ मंदिर के सभी अधिकारी कर्मचारी गण जी -जान से लगे हुए थे। भव्य आकर्षक पंडाल निर्माण, विद्युत एवं साउंड व्यवस्था प्रशंसनीय था पुलिस प्रशासन ने भी लोगों को नियंत्रित करने में काफी सहयोग किया।
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट जन
कार्यक्रम में दूर दराज के क्षेत्र से आए हुए संत महात्माओं के अतिरिक्त वीरेंद्र तिवारी, हेमंत दुबे, निरंजन लाल अग्रवाल, पूर्णेन्द्र तिवारी, सुबोध शुक्ला, देवलाल सोनी, कमलेश सिंह, प्रमोद सिंह, रामचरण कार्ष, बृजभान सिंह, सीताराम शर्मा, उदय राम केवट, ओमप्रकाश सुल्तानिया, भुवन दास वैष्णव,गजेंद्र दास वैष्णव,पिन्टु भठ्ठ, नटवर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, राहुल थवाईत, प्रकाश बंशल,भगत राम शर्मा,गेंदूराम आदित्य, पुरेंद्र सोनी, भूपेंद्र पाण्डेय, खगेंद्र पांडे, राजू शर्मा, जे आर कश्यप, कौशिक जी, रामकृष्ण साहू, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण सम्मिलितहुए।




