Uncategorized

राष्ट्रीय एकता के विकास में एनसीसी की भूमिका महत्वपूर्ण-अनुराग

पंडित राम सरकार पांडेय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटरा में राष्ट्रीय कैडेट कोर की कक्षाएं प्रारंभ हो गई है। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस एनसीसी अधिकारी अनुराग तिवारी ने राष्ट्रीय एकता के विषय में बच्चों को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। उन्होंने अपनी कक्षा में एनसीसी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समस्त बच्चों का स्वागत किया और उसके उपरांत राष्ट्रीय एकता के विषय में बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। कोरबा से आए हुए पी आई स्टाफ ने भी बच्चों को मानचित्र अध्ययन के बारे में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए बताया कि किस प्रकार सेना के जवान मानचित्र अध्ययन का सूक्ष्म विश्लेषण करते हुए युद्ध में अपनी कुशलता का सफल प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। बच्चों ने मानचित्र अध्ययन संबंधी महत्वपूर्ण प्रतिकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत विद्यालय के एनसीसी अधिकारी श्री अनुराग तिवारी जी के द्वारा  परेड मैं सवधान विश्राम और जय हिंद करने के नियमों के बारे में जानकारी देते हुए, इनको परेड के नियमों से अवगत कराया। एनसीसी की सीनियर छात्रा कुमारी पायल ने एनसीसी के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि हमारे विद्यालय के लिए सौभाग्य की बात है कि इस वर्ष एनसीसी की कक्षाएं प्रारंभ हुई है, यह सब हमारे विद्यालय के शिक्षक श्री अनुराग तिवारी जी के कारण और विद्यालय के प्राचार्य श्री संदीप श्रीवास्तव जी के कुशल मार्गदर्शन से ही संभव हुआ है। कंचन कुमारी ने बताया कि मुझे विद्यालय में आकर एनसीसी ज्वाइन करते हुए खुशी महसूस हुई, विद्यालय में हमारे शिक्षक बहुत तन्मयता पूर्वक एनसीसी के विषय में ज्ञान देते हैं, उनके अनुशासन एवं नियमों को देखकर हम अपने आप को उनके अनुसार ढालने  का प्रयास करते हैं। विद्यालय के छात्र गुलजार कुमार ने कहा कि मुझे एनसीसी में आने की प्रेरणा विद्यालय के एनसीसी अधिकारी श्री अनुराग तिवारी जी से मिली और आज राष्ट्रीय एकता के विषय में जो जानकारी उन्होंने मुझे प्रदान की उससे मुझे देश की एकता को बनाए रखने के लिए क्या करना चाहिए यह जानकारी प्राप्त हुई इसके साथ ही मुझे एक एनसीसी कैडेट के रूप में, देश की एकता को बनाए रखने में मेरा क्या योगदान हो सकता है इसके बारे में भी सीखने को मिला। विद्यालय के प्राचार्य से संदीप श्रीवास्तव जी ने कहा कि हमारे विद्यालय में एनसीसी की कक्षाएं विधिवत प्रारंभ हो चुकी है बच्चे भी बड़ी उत्सुकता के साथ कक्षा में भाग ले रहे हैं, एनसीसी के इस मुहिम को चलाने में विद्यालय के अन्य शिक्षकों की भी माहिती भूमिका रही है। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि एनसीसी में आकर बच्चे सेवा एवं अनुशासन की भावना को सीख पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button