प्रगतिशील पेंशनर संघ की बैठक में प्रदेश सलाहकार इंजी आर एस क्षत्रिय का मनाया गया जन्म दिवस

जांजगीर/बिलासपुर बुधवार 15 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ जिला शाखा जांजगीर चांपा द्वारा विगत 15 अक्टूबर को जल संसाधन निरीक्षण/ विश्राम गृह जांजगीर में संघ की मासिक बैठक के साथ ही संघ के प्रांतीय सलाहकार इंजी आर एस क्षत्रिय का जन्म दिवस बड़े ही उत्साह से मनाया गया। संघ के अध्यक्ष संतोष राठौर द्वारा सर्व प्रथम मासिक बैठक की कार्यवाही पूरी की गई। बैठक में सदस्यता अभियान, लंबित मंहगाई भत्ता वृद्धि के संबंध में चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत ने संघ कार्यालय बहुप्रतीक्षित पेंशनर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि आबंटन की प्रक्रिया आगामी 17 दिसंबर पेंशनर डे तक पूर्ण हो जाने की पूरी संभावना होने की जानकारी दिया गया. तथा आगामी फरवरी 2826 में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर फेडरेशन का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में जांजगीर चांपा जिले एवं प्रांत से जाने वाले इच्छुक साथियों से अपना नाम अभी से अवगत करा देने की जानकारी दी गई।
बैठक में माह अक्टूबर में संघ के नए सदस्यता ग्रहण करने वाले साथियों जीवन लाल साव, रघुबर सिंह राठौर, विजय कुमार राज, आर के श्रीवास , डॉ धरम लहरे का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
बैठक कार्यवाही पश्चात संघ के प्रांतीय सलाहकार इंजी आर एस क्षत्रिय का 69 वां जन्म दिवस बड़े ही उत्साह से मनाया गया।
इस अवसर पर छग पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष और जांजगीर चांपा के पूर्व विधायक श्री नारायण चंदेल पूर्व जिला न्यायाधीश श्री डी एल कटकवार , संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत,भाजपा नेता सर्व श्री रवि पांडे, गुलाब सिंह चंदेल,विवेका गोपाल, राजकुमार साहू, चांपा के समाज सेवी श्री अमरनाथ सोनी तथा सर्वेश सिंह क्षत्रिय ने उपस्थित होकर श्री क्षत्रिय को उ जन्म दिवस पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जन्म दिवस के पल को खुशनुमा बनाने के पेंशनर साथियों ने अपने अनोखे अंदाज में संगीत भी प्रस्तुत किए ।श्री क्षत्रिय ने उनके जन्म दिवस को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार माना। कार्य क्रम का संचालन संगठन के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रवक्ता संतोष राठौर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय पदाधिकारी श्री मति कविता तिवारी, सुरेंद्र सिंह राठौर, भगवंतीन साहू, इंजी. सोहन डहरिया , डॉक्टर पी के आदित्य ,इंजी. देवी प्रसाद राठौर,इंजी. बी पी निर्मलकर , जिला पदाधिकारी कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रहास कछवाहा, सचिव के सी राठौर, कोषाध्यक्ष डी एन देवांगन, जिला मीडिया प्रभारी एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रद्युम्न शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक राठौर 2, अशोक राठौर – 1, डी के शर्मा, आर बी तिवारी,बी एस राठौर, ओंकार प्रसाद राठौर, चंद्र कुमार साहू, ,सुशील कुमार पाण्डेय, जगदीश चंद्र राठौर, जे राय , विश्वनाथ सिंह बैस, चंद्रमणि राठौर,पंचराम कश्यप,नन्द किशोर, रामफल कश्यप, मिश्रा, शत्रुहन राठौर, दिलदार सिंह , आनंद साहू,जय कुमार राठौर, एस एन देवांगन, मनहरण लाल राठौर, खीमन सिंह राठौर ,शेख गुलज़ार मोहम्मद, इंजीनियर एच पी राठौर, सईद अहमद खान, अमृत लाल राठौर, शिव कुमार थवाईत, गणेश सूर्यवंशी, इंजीनियर आर पी सराफ, नवल कुमार यादव, आत्माराम खूंटे,रामरतन साहू, एस एस चंदेल, महेंद्र सिंह राणा, गोपाल राठौर, राधेश्याम पाण्डेय, परदेशी सूर्यवंशी,
आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे।




