श्रीमद् भागवत कथा ( संगीतमय) एवं नूतन गृह प्रवेश का होगा शुभ आयोजन

सोनकर बाड़ी, कुशलपुर (रायपुर), में धार्मिक उत्सव का आयोजन 25 अक्टूबर से
कुशलपुर, रायपुर।
भगवान श्री बाँके बिहारी राधारानी की असीम कृपा और पूर्वजों के आशीर्वाद से सुभद्रा विजय तम्बोली के( नूतन गृह) निवास पर श्रीमद् भागवत कथा एवं गृह प्रवेश का शुभ आयोजन किया जा रहा है। यह पावन कथा 25 अक्टूबर 2025 से 02 नवम्बर 2025 तक सोनकर बाड़ी, कुशलपुर (रायपुर, छ.ग.) में आयोजित होगी।
बेदी पूजन,तुलसी पूजन प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक व कथा का समय प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तथा दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध कथावाचक पं. पवन कुमार चतुर्वेदी जी व्यासपीठ पर विराजमान होकर अपनी मधुर वाणी में श्रीमद् भागवत कथा (संगीतमय)का रसपान कराएँगे। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्त-प्रेम, धर्म, ज्ञान और मोक्ष के संदेशों का भावपूर्ण वर्णन होगा।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे परिवार सहित पधारकर कथा श्रवण का लाभ लें एवं इस पुण्य अवसर में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त करें।
आयोजक परिवार के रुप मे
विजय – श्रीमती सुभद्रा तम्बोली, सुरज तम्बोली प्रमुख यजमान होगे
दर्शनाभिलाषी के रुप मे
दिगेश – श्रीमती उषा तम्बोली, प्रकाश – श्रीमती उषा महोबिया, निशा, चेतना, डॉली, सम्पूर्णा, मानस, आरव प्रमुख रुप से उपस्थित रहेगे
कथा स्थल सोनकर बाड़ी, कुशलपुर मे आयोजित होगा




