Uncategorized

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पहुंचे नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम में मुलमुला

उपस्थित क्षेत्र के सबरीया समाज के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए स्वरोजगार अपनाने, मशरूम खेती, गेंदा खेती आदि काम करने के संबंध भी चर्चा किया गया

क्षेत्र में किसी प्रकार से अवैध कच्ची महुआ शराब नहीं बनाने, ना ही शराब बिक्री करने, जुआ सट्टा नहीं खेलने के संबंध में चर्चा की गई

नशापान के दुष्प्रभाव से होने वाले नुकसान के संबंध में लोगों को दी गई जानकारी

सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट पहनना, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, यातायात नियमों का पालन करने के संबंध जानकारी दी गई

समाज में बढ़ते नशाखोरी के विरुद्ध युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मुलमुला में दिनांक 02.11.25 को नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान ने नशामुक्ति, जन जागरूकता की बड़ी प्रशंसा की इस तरह से कार्यक्रम में शामिल होना एक गौरवशाली क्षण बताया। अवैध शराब बिक्री करना एवं शराब का सेवन करना, जुआ, सट्टा नहीं खेलने व उससे होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में आवश्यक जानकारी बताया और कहा कि जिस बच्चे को सही शिक्षा मिलती है वह कभी भी काईम नहीं कर सकता।

नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लोगो को आग्रह किया कि यदि किसी प्रकार से कोई गांव क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की जाती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे एवं पुलिस के आते तक अवैध शराब बेचने वालो को पकड़कर रखें ताकि अवैध शराब बिक्री करने वालों को विरुद्ध उचित कार्यवाही की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button