Uncategorized

विजयनगर स्कूल में रंगारंग करमा नृत्य व राउत नाचा के साथ मनमोहक नाश्ता स्टाल  में बालदिवस आनंद मेला संपन्न


शासकीय हाई स्कूल विजयनगर संग परिसर में प्राशा,माशा बिंझरा विजयनगर के विद्यार्थियों ने बाल आनंद मेला का बहुत बढ़िया आनंद उठाया, जनपद सदस्य श्री भैयाराम कंवर के साथ ग्राम के गणमान्य नागरिक जनों, पालकों, शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ ही साथ विद्यार्थियों के द्वारा प्रधानपाठक सर्वेश सोनी के निर्देशन व मार्गदर्शन में तैयार करमा नृत्य व राउत नाचा ने शमां बांध दिया। विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजनो चीला,बरा, भजिया,आलूगुण्डा आदि के साथ विदेशी व्यंजनो मोमोज, चाउमिन, मंचुरियन,आदि के साथ झाल मुरी, कटलेट,अप्पे,सलोनी, गुपचुप चाट आदि अनेकों स्टाल लगाकर पालकों व उपस्थित भारी संख्या के ग्रामीण जनों को आनंदित किया। इसके पूर्व देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की तेल चित्र में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, मुख्य अतिथि भैयाराम कंवर, विशिष्ट अतिथियों धजाराम चौहान, लगनदास महंत ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद अतिथियों ने स्टाल के लिए तैयार दस व बीस बीस रुपयों के कुछ कूपन खरीद कर बच्चों में बांटकर बालदिवस की खुशियां साझा की। कूपन वितरण हेतु शिक्षिकाओं श्रीमती संध्या रानी ठाकुर, श्रीमती वीणा पांडेय व सेवाभावी शिक्षक शिक्षिकाओं कुमारी हेमा गुप्ता, कुमारी ममता बरेठ ने दायित्व का निर्वहन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं श्रीमती लीली ग्रेस कुजूर, डा0अनिता पटेल, श्रीमती अलका सोनी, श्रीमती ममता यादव, श्रीमती पुष्पलता महेश व कर्मचारी गणों में हरिराम पटेल, नकुल यादव, चैनराम यादव,इंजोर यादव श्रीमती लता, श्रीमती सरिता, श्री आनंद कुंवर यादव, श्रीमती धरमबाई का सक्रिय सहयोग मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button