Uncategorized

सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

जांजगीर/श्री हरि महिला मानस मंडली द्वारा वार्ड न.17 में श्रीमति दीप श्री साहू के निवास में पार्षद  श्रीमति मनीषा गोपाल के मुख्य आतिथ्य में सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ। हनुमत की कृपा बनाए रखने के लिए सबके अंदर ओज तेज शक्ति प्रदान करने वाला   सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। जिसमें श्री हरि महिला मंडली के अध्यक्ष श्रीमति चमेली साहू की टीम  ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ व हनुमत भजन कर कार्यक्रम स्थल को भक्ति मय वातावरण से ओतप्रोत कर दिया।समिति के अध्यक्ष चमेली साहू ने हारमोनियम पर भजन से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।ढोलकी पर संगत विभा उपाध्याय ने की।संगीतमय भजन की श्रृंखला ऐसी  की सभी  झूमने के लिए मजबूर हो गए  ।सुंदरकांड पाठ कर सुख समृद्धि की कामना वीर बजरंगी की कृपा सब पर बनी रहे इस भाव के साथ पाठ किया गया। जहां पर भी सुंदर कांड का पाठ होता है वहां  सुख समृद्धि का वास होता है,बाधाएं कोसों दूर चली जाती है।समिति अध्यक्ष ने बताया कि हमारे समिति को भजन ,सुंदरकांड के लिए आमंत्रित करने पर पूरे टीम सहित जाकर भगवत भजन की जाती है यह पूरी तरह से निःशुल्क है मात्र एक नारियल समिति को देकर आमंत्रित किया जा सकता है।सुख समृद्धि की कामना,भगवत कृपा हेतु भजन के लिए समिति सदैव तत्पर रहता है।इस दौरान श्रीमति पुष्पा गुप्ता, ममता यादव, पूजा गुप्ता,श्रीमति विभा उपाध्याय,श्रीमति सरोजनी साहू,श्रीमति शारदा साहू,अन्नू राठौर, डॉ .लता राठौर,श्रीमति मनीषा राठौर,निशा मिश्रा,श्यामति,श्रीमति साहू,शुभी साहू,निष्ठा वैष्णव, श्रीमति चंद्र किरण सोनी,नम्रता तिवारी,श्रीमति मिथलेश यादव,श्रीमति मीरा साहू,संतोषी,विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल रहे  आयोजन कर्ता द्वारा मानस मंडली के अध्यक्ष श्रीमति चमेली साहू सहित उनके टीम को  सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button