प्रगतिशील पेंशनर संघ का पेंशनर दिवस सम्मान समारोह 17 को रायगढ़ में

10वा प्रांतीय सम्मेलन में सभी पेंशनरों का होगा सम्मान
पेंशनरों के प्रमुख मांग धारा 49(6), केंद्रीय देर पर मंहगाई राहत, कैशलेस चिकित्सा सुविधा आदि प्रमुख मांगों पर होगा मंथन
जांजगीर/ बिलासपुर छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ द्वारा इस वर्ष 2025 का राष्ट्रीय पेंशनर डे 17 दिसंबर को पॉलिटेक्निक सभागार रायगढ़ में मनाया जायेगा। रायगढ़ में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश भर से कर्मचारी अधिकारी पेंशनर्स आयेंगे । सम्मेलन में प्रदेश भर से आए सभी पेंशनर कर्मचारी अधिकारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ द्वारा सम्मानित किए जाएंगे ।सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ में 17 दिसंबर को राष्ट्रीय पेंशनर दिवस, पेंशनर सम्मेलन सह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ नगर निगम के महापौर मान श्री जीवर्धन चौहान होंगे। विशिष्ट अतिथि सर्व श्री शालिक मांऊलीकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन फरीदाबाद नई दिल्ली,श्री विजय अग्रवाल पूर्व विधायक रायगढ़,श्रीमति शिखा रविन्द्र गेबल अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़,, श्री डिग्री लाल साहू सभापति नगर निगम रायगढ़, श्री अरुणधर दिवान अध्यक्ष जिला भाजपा रायगढ़, श्री कमल वर्मा प्रदेश संयोजक छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन चंद्रशेखर तिवारी प्रदेश अध्यक्ष छग कर्मचारी संघ रायपुर डॉ परस शर्मा, इंजीनियर आर एस क्षत्रिय और आर पी शर्मा पूर्व प्रांताध्यक्ष होंगे ।
सम्मेलन में पेंशनरों की प्रमुख समस्या राज्य विभाजन की धारा 49( 6) की आड़ में सहमति प्रथा बंद करने, केंद्रीय तिथि एवं दर पर पेंशनरों को मंहगाई राहत देने, 65 वर्ष की आयु में 10% और 75 वर्ष की आयु में 20% पेंशनर में बढ़ोतरी करने, पेंशनरों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा प्रारंभ करने,
पेंशनरों को राज्य और राज्य के बाहर छग शासन से मान्यता प्राप्त
अस्पतालोंमें इलाज की सुविधा और व्यय राशि का प्रतिपूर्ति करने, वर्तमान इलाज राशि की प्रतिपूर्ति की दर को संशोधित कर सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रचलित दर के समान लागू करने,रेल यात्रा में पूर्व की तरह छूट देने, राज्य पेंशनर कल्याण मंडल का गठन करने आदि प्रमुख मांगों पर मंथन कर मान प्रधान मंत्री जी एवं प्रदेश के मुख्य मंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपे जायेंगे।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर के थवाईत, कार्यकारी अध्यक्ष के एस ठाकुर,कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र कुमार पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल नायक, महामंत्री ओ पी शर्मा, सुंदर सिंह ठाकुर, सलाहकार इंजीनियर आर एस क्षत्रिय, सोहन डहरिया,श्रीमती कविता तिवारी, प्रवक्ता संतोष राठौर,श्रीमती पुष्पा मिश्रा, श्रीमती बी साहू , डी पी राठौर,अशोक राठौर,विनीत सालोमन, सुरेंद्र सिंह राठौर, चंद्रहास कुशवाहा ने रायगढ़ में आयोजित पेंशनर सम्मेलन सह सम्मान समारोह में शामिल होने की अपील किए हैं।




