प्रांतीय प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर जी का जांजगीर-चांपा प्रवास

नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएँ, संगठन को सशक्त करने का किया आह्वान।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के परम मृदुभाषी, अविस्मरणीय व्यक्तित्व, ऊर्जावान, मिलनसार एवं सदैव सहयोगी परम सम्माननीय श्री ओंकार सिंह ठाकुर जी आज रायगढ़ से बिलासपुर प्रवास के दौरान जांजगीर-चांपा इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देने पहुँचे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री डॉ. भुवनेश्वर देवांगन, जिला जांजगीर-चांपा इकाई के जिलाध्यक्ष डॉ. रविंद्र द्विवेदी एवं संभागीय सचिव प्रमोद हंसराज ने प्रांत से पधारे प्रांतीय प्रमुख संगठन मंत्री श्री ओंकार सिंह ठाकुर तथा प्रांतीय महामंत्री मनोज राय का कौशेय वस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठनात्मक चर्चा भी हुई।
उल्लेखनीय है कि प्रमुख संगठन मंत्री श्री ओंकार सिंह ठाकुर जी ने प्रांतीय महामंत्री मनोज राय के साथ अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान दृढ़ इच्छा व्यक्त करते हुए जांजगीर-चांपा जिले में प्रांतीय मंत्री डॉ. भुवनेश्वर देवांगन के निज निवास पर पधारे, जहाँ उन्होंने प्रांतीय मंत्री के साथ संभागीय सचिव प्रमोद हंसराज, नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. रविंद्र द्विवेदी, सेवानिवृत्त शिक्षक रविंद्र सराफ एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप श्रीवास से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जिलाध्यक्ष सहित निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं संगठन-हितैषी कार्यकाल की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।
प्रदेश प्रमुख संगठन मंत्री श्री ओंकार सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. रविंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में जांजगीर-चांपा जिले में नई ऊर्जा, एकजुटता एवं प्रभावशीलता के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने हेतु सतत, समर्पित एवं सकारात्मक कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. भुवनेश्वर देवांगन परिवार द्वारा आयोजित दोपहर भोज का आनंद लिया। तत्पश्चात प्रांतीय संगठन मंत्री एवं प्रांतीय महामंत्री संगठनात्मक चर्चा हेतु संभागीय पदाधिकारियों के साथ बिलासपुर प्रस्थान किए।




