Uncategorized

एस बी आई द्वारा सीएसआर के अंतर्गत साइकिल वितरण  कार्यक्रम आयोजित

जांजगीर/भारतीय स्टेट बैंक जांजगीर की मुख्य प्रबंधक ज्योत्सना सिंह के बताया कि आज पहली जनवरी 2026 को नव वर्ष के शुभ अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, जांजगीर मुख्य शाखा द्वारा बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) योजना के तहत शासकीय कन्या उच्च विद्यालय खोखरा, जांजगीर में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना, उनके आवागमन को सुगम बनाना तथा नियमित विद्यालय उपस्थिति के लिए उन्हें प्रेरित करना है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया मुख्य शाखा प्रबंधक जांजगीर की यह पहल समाज कल्याण एवं समावेशी विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button