कलेक्टर ने कियाएसोसिएशन के कैलेण्डर का विमोचन

जांजगीर/छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला जांजगीर चाम्पा के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन कलेक्टर जनमेजय महोबे ने अपने कार्यालय में किया ।वार्षिक कैलेंडर में शिक्षकों के लिए उपयोगीशासकीय सामान्यअवकाश, ऐच्छिक अवकाश औरजिला
कलेक्टर द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश की जानकारी दी गई है । कैलेंडर में शिक्षक एल बी संवर्ग के मुख्य मांगों का एवं सातवां वेतनमान वेतन मैट्रिक्स का भी उल्लेख किया गया है।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला जांजगीर चांपा के जिला कार्यकारिणी के सभीपदाधिकारियों का भी नाम कैलेंडर में स्थान दिया गया है।
टीचर्स एसोसिएशन में ऑनलाइन सदस्यता से जुड़ने के लिए लिंक भी दिया गया है।
विमोचन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह,जिला सचिव डॉ .बोधीराम साहू,।जिला संयोजक विजय प्रधान, जिला उपाध्यक्ष माखन राठौर, जिला कोषाध्यक्ष विकेश केशवानी,सोशल मीडिया प्रभारी विनोद राठौर, नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता सुभाष शर्मा,संगठन सचिव उत्तम साहू, मनीष शर्मा प्रचार सचिव, जिला प्रचार सचिव नवधा चंद्रा, शरद चतुर्वेदी सहित पदाधिकारी शामिल रहे।




