सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

जांजगीर/श्री हरि महिला मानस मंडली द्वारा पवन सिंघानिया के निवास में
सुंदरकांड पाठ का आयोजन
श्रीमती धनपति सिंघानिया श्रीमती दीपा सिंघानिया के जन्म दिवस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।सब पर हनुमत कृपा बनी रहे, सबके अंदर ओज तेज शक्ति प्रदान करने वाला सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें श्री हरि महिला मंडली के अध्यक्ष श्रीमति चमेली साहू की टीम ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ व हनुमत भजन कर कार्यक्रम स्थल को भक्ति मय वातावरण से ओतप्रोत कर दिया।समिति के अध्यक्ष चमेली साहू ने हारमोनियम पर भजन से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।ढोलकी पर संगत दीप श्री साहू,पुष्पा गुप्ता ने की।संगीतमय भजन की श्रृंखला ऐसी की सभी झूमने के लिए मजबूर हो गए सुंदरकांड पाठ कर सुख समृद्धि की कामना वीर बजरंगी की कृपा सब पर बनी रहे इस भाव के साथ पाठ किया गया। जहां पर भी सुंदर कांड का पाठ होता है वहां सुख समृद्धि का वास होता है,बाधाएं कोसों दूर चली जाती है।समिति अध्यक्ष ने आगे बताया कि हमारे समिति को भजन ,सुंदरकांड के लिए आमंत्रित करने पर पूरे टीम सहित जाकर भगवत भजन की जाती है यह पूरी तरह से निःशुल्क है सुख समृद्धि की कामना,भगवत कृपा हेतु भजन के लिए समिति सदैव तत्पर रहता है।भजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवन सिंघानिया ने कहा कि ऐसे अवसरों पर होटल आदि में ना जाकर अपने सनातन धर्म की रक्षा हेतु अपने घर में ही बढ़िया सत्संग के साथ भजन करके मनाना चाहिए।आयोजक द्वारा समिति के अध्यक्ष को सम्मान राशि व सदस्यों को आकर्षक कैलेंडर देकर सम्मानित किया । इस दौरान पार्षद
श्रीमती मनीषा गोपाल, श्रीमती धनपति सिंघानिया, श्रीमती मंजू सिंघानिया, श्रीमती सुलोचना शर्मा, श्रीमती सरला अग्रवाल, डॉक्टर लता राठौर, श्रीमती सरोजिनी साहू, श्रीमती दीप श्री साहू, पुष्पा गुप्ता, श्रीमती शारदा साहू, श्रीमती ममता यादव, श्रीमती दिव्या यादव, श्रीमती प्रतिमा साहू, श्रीमती चंद्र किरण सोनी, श्रीमती शशि यादव, श्रीमती मोनिका सिंघानिया,मिथिलेश यादव, श्रीमती मालती यादव, श्रीमती पूजा गुप्ता, श्रीमती नम्रता तिवारी,अन्नू राठौर, रोली, गरिमा ,सुष्मिता, छवि, शिवांगी आदि उपस्थित रहे।




