Uncategorized

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जांजगीर–चांपा इकाई का शपथग्रहण एवं नववर्ष मिलन समारोह 18 जनवरी को

जिलाध्यक्ष सहित समस्त जिला पदाधिकारियों की होगी ताजपोशी।

प्रांतीय पदाधिकारियों के हाथों होगा कैलेण्डर 2026 का विमोचन।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, जिला जांजगीर–चांपा इकाई का शपथग्रहण एवं नववर्ष स्नेह मिलन समारोह दिनांक 18 जनवरी 2026, रविवार, प्रातः 11 बजे से, डी.बी. तनिष्क कॉलोनी, सिवनी मोड़, कोरबा रोड, चांपा में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की जिला जांजगीर–चांपा इकाई की नवगठित कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों की ताजपोशी एवं शपथग्रहण संपन्न होगा। कार्यक्रम में संगठन की आगामी कार्यदिशा, शिक्षक हित, शैक्षिक गुणवत्ता एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर संकल्प व्यक्त किए जाएंगे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रमुख संगठन मंत्री श्री ओंकार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रांताध्यक्ष श्री संजय ठाकुर की अध्यक्षता में समारोह संपन्न होगा।
विशिष्ट अतिथियों में श्री उमेश भारती गौतम (कार्यकारी प्रांताध्यक्ष), श्री मनोज राय (महामंत्री), डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी (जिला शिक्षा अधिकारी, सक्ती), श्री अशोक सिन्हा (जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर–चांपा), श्री गयाराम राजवाड़े (प्रांतीय कोषाध्यक्ष), डॉ. अशोक गुप्ता (उपप्रांताध्यक्ष), डॉ. भुवनेश्वर देवांगन (प्रांतीय मंत्री), डॉ. तरुण सिंह राठौर, संभागीय अध्यक्ष सहित प्रांतीय, संभागीय एवं बिलासपुर संभाग के समस्त जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर शपथग्रहण के साथ-साथ नववर्ष स्नेह मिलन समारोह एवं संगठन के कैलेण्डर 2026 का विमोचन अतिथियों के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर संगठनात्मक एकता, सौहार्द एवं भावनात्मक जुड़ाव को सुदृढ़ करने पर बल दिया जाएगा।
प्रांतीय मंत्री डॉ. भुवनेश्वर देवांगन ने बताया कि कार्यक्रम में समस्त प्रांतीय एवं संभागीय पदाधिकारी, बिलासपुर संभाग के समस्त जिला पदाधिकारी, जांजगीर–चांपा जिले के समस्त विकासखंड एवं तहसील इकाइयों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक साथी शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला जांजगीर–चांपा के जिलाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र द्विवेदी ने गणमान्य संगठन से जुड़े सभी साथियों से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
संघ का कहना है कि- “आपकी उपस्थिति ही हमारा संबल है।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला इकाई जांजगीर–चांपा के सभी पदाधिकारीगण, कार्यकारिणी सदस्य एवं डी.बी. तनिष्क के स्टाफ जुटे हुए

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button