Uncategorized

डॉ.बोधीराम साहू प्राइड अचीवर्स अवॉर्ड  से सम्मानित

जांजगीर/गोपाल किरण समाज सेवी संस्था ग्वालियर द्वारा जी. एल . ए.यूनिवर्सिटी मथुरा  में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में  अंतर्राष्ट्रीय एजुकेशन आई डोल प्राइड अचीवर्स अवॉर्ड से डॉ.बोधी राम साहू को स्मृति चिन्ह,साल,वाइस चांसलर विद्यापीठ मथुरा, डिप्टी डायरेक्टर जी एल ए यूनिवर्सिटी मथुरा से हस्ताक्षर युक्त सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया है। ज्ञात हो कि ये राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक है शिक्षा एवं नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य  कर समाज को एक नई दिशा दी है। शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में इनकी सकारात्मक विचारधारा  राष्ट्र व समाज के प्रति समर्पण मेहनती व्यक्तित्व पर प्रदान किया गया है। इसके अलावा राज्य,राष्ट्रीय,अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लगभग 307 से भी अधिक सम्मानों से विभूषित हो चुके है।इनके सम्मानित होने पर डा. शिवनारायण देवांगन आस,डा.राघवेंद्र राठौर,बसंत चतुर्वेदी,रमाकांत पांडे,प्रमोद आदित्य,सत्येंद्र सिंह,विजय प्रधान, जे. सी. साहू,दिलीप साहू,रामरतन साहू सहित प्रशंसकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Check Also
Close
Back to top button