बापू की कुटिया में आयोजित होगा प्रगतिशील पेंशनर संघ का गणतंत्र दिवस समारोह

जांजगीर/छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ जांजगीर – चांपा द्वारा 15 अगस्त 2023 से राष्ट्रीय पर्व मनाया जाना प्रारंभ किया गया है। इस 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर संघ द्वारा अपने नए अवतार में बी डी महंत गार्डन परिसर स्थित बापू की कुटिया में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। इसके पूर्व पांच बार नहरिया बाबा रोड स्थित संघ कार्यालय में राष्ट्रीय पर्व मनाया जा चुका है।
गणतंत्र दिवस समारोह 2026 को संघ इतिहास में प्रथम स्थान देने , समारोह भव्य एवं गरिमा पूर्ण संपन्न हो सके व्यापक तैयारियां की गई है ।
समारोह स्थल की साफ सफाई से लेकर साज सज्जा प्रांताध्यक्ष श्री आर के थवाईत ,प्रांतीय सलाहकार इंजीनियर आर एस क्षत्रिय , इंजीनियर सोहन डहरिया, इंजीनियर बी पी निर्मलकर एवं इंजीनियर देवी प्रसाद राठौर जी , प्रांतीय सचिव सुरेंद्र सिंह राठौर के मार्ग दर्शन में संघ के जिला सचिव श्री के सी राठौर, जिला कोषाध्यक्ष डी एन देवांगन, अध्यक्ष संतोष राठौर कई दिनों से बड़ी मेहनत के साथ तैयारियां को भव्यता प्रदान करने में जुटे हुए हैं । समारोह के भव्य आयोजन निमित्त श्री डी पी राठौर प्रदेश कोषाध्यक्ष के द्वारा (4500) बड़ी राशि समर्पित की गई है। प्रांतीय उपाध्यक्ष सम्माननीय कविता तिवारी एवं भगवंतीन साहू के द्वारा प्रसाद की व्यवस्था की गई है
। राष्ट्रीय ध्वज फहराने का समय प्रात: 9.00 निर्धारित है। जिला अध्यक्ष संतोष राठौर ने संघ के प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारियों सहित जिले के तमाम सम्माननीय पेंशनर साथियों से समय पर पहुंचने का आग्रह किया गया है।




