डॉ. रजत का चयन एम. डी. मेडिसिन में

जांजगीर/पढ़ाई के क्षेत्र में शुरू से मेघावी छात्र रहे डॉ.रजत कुमार साहू का चयन एम. डी. मेडिसिन सर्वोदय हॉस्पिटल नोएडा दिल्ली के लिए हुआ है। वर्तमान में ये अपनी सेवाएं शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में दे रहे थे। चिकित्सा क्षेत्र में कठिन मेहनत करके इन्होंने यह मुकाम हासिल की है।ये अपनी सफलता का श्रेय अपने
माता पिता गुरुजन को देते हैं इनके लिए सबसे बड़ी बात यही की इन्होंने प्रथम प्रयास पर ही शासकीय मेडिकल कॉलेज में एम. बी. बी. एस. के लिए चयनित हुए थे।वहीं प्रथम प्रयास में एम. डी. मेडिसिन के लिए चयनित हुए है।जो नगर व साहू समाज के लिए गौरव की बात है।ये शिक्षक दंपत्ति श्रीमती चमेली साहू व डॉ.बोधीराम साहू के सुपुत्र है।यह उपलब्धि हासिल कर इन्होंने अपने स्मृति शेष दादा रामसाय साहू के सपनों को साकार किया है।इनकी उपलब्धि पर प्रसंशको ने प्रसन्नता जाहिर की है।




