पेंशनर्स राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ से 25 पेंशनर प्रतिनिधि हुए रवाना

22 एवं 23 फरवरी को .कुरुक्षेत्र में होगा राष्ट्रीय अधिवेशन
जांजगीर/बिलासपुर/अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन (AISGPF) का 2 रा राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 22 एवं 23 फरवरी 26 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र मे राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड सुरेश चौधरी के नेतृत्व में सम्पन्न होने जा रहा है । उक्त सम्मेलन मे देश के सभी राज्यों से पेशनर्स प्रतिनिधि भाग लेगें.
छत्तीसगढ़ से एक मात्र संगठन प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन फरीदाबाद ,नई दिल्ली से संबद्ध है। इस राष्ट्रीय अधिवेशन मे छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रान्ताध्यक्ष आर.के.थवाईत के नेतृत्व मे सर्व श्री आर एस छत्री प्रदेश सलाहकार जांजगीर, अरुण कुमार वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष रायगढ़ , श्री सुंदर सिंह ठाकुर प्रदेश महामंत्री बिलासपुर, देवेंद्र कुमार पटेल प्रदेश महामंत्री रायगढ, सोहन डहरिया प्रदेश संयोजक अभियंता प्रकोष्ठ जांजगीर, अशोक राठौर प्रदेश सचिव जांजगीर ,डी के शर्मा प्रदेश संगठन सचिव, पी आर कौशिक संभागीय संयोजक बिलासपुर, डी आर श्रीवास संभागीय सचिव बिलासपुर, महेश कुमार साव नगर अध्यक्ष बिलासपुर,आर आर यादव बिलासपुर, पी आर सोनी बिलासपुर, मदन सिंह उपाध्यक्ष रायगढ,टीकाराम पटेल रायगढ़,
अनंत सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष अंबिकापुर राष्ट्रीय अधिवेशन मे भाग लेने आज उसलापुर रेलवे स्टेशन से हमसफर एक्सप्रेस से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए।
प्रान्ताध्यक्ष आर.के.थवाईत द्वारा बताया गया कि आज के इस परिस्थिति मे सेवा निवृत्त पेशनरो के कई ज्वलंत समस्याये जैसे समय पर मंहगाई राहत का लाभ राज्य सरकारो द्वारा नही दिया जाना, कैसलेस चिकित्सा सुविधा से वंचित रखना.केन्द्र सरकार से पूर्व मे प्रदत्त रेल यात्रा सुविधा को बंद कर देने.आयकर के दायरे से पेशनरो को मुक्त रखने.8 वां वेतन आयोग के लाभ की स्पष्टता.छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के पेशनरो के लिये बनाये गये अब्यवहारिक धारा 49 की प्रतिबधता को समाप्त करने जैसे कई ब्यवहारिक विषयो पर इस राष्ट्रीय मंच पर विचार कर आवश्यक निर्णय लिया जावेगा।
*आर.के.थवाईत.प्रान्ताध्यक्ष*
*सुंदर सिंह ठाकुर, देवेन्द्र कुमार पटेल.प्रान्तीय महामंत्री*




