डॉ.बोधीराम साहू रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित

जांजगीर/शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर
शिक्षा,साहित्य,समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य व प्रतिभा पर मातृभाषा सेवा के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों का मूल्यांकन कर डॉ.बोधीराम साहू को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है । यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में विलक्षण प्रतिभा,समाज सेवा की भावना,साहित्य सृजन, कला संस्कृति संवर्धन,शिक्षा प्रदेयो,महनीय शोध कार्य,सुदीर्घ हिंदी सेवा,राष्ट्र परिवार,साहित्य और समाज के प्रति समर्पण,प्रेरक व्यक्तित्व पर प्रदान किया गया है।ज्ञात हो कि ये इसके अलावा राज्य,राष्ट्रीय,अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लगभग 309 से भी अधिक सम्मानों से विभूषित हो चुके है।इनके सम्मानित होने पर डा. शिवनारायण देवांगन आस,डा.राघवेंद्र राठौर,बसंत चतुर्वेदी,प्रमोद आदित्य,सत्येंद्र सिंह,विजय प्रधान, जे. सी. साहू,दिलीप साहू, केशव साहू,रामरतन साहू सहित प्रशंसकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।




