सुकली में विज्ञान मेला का हुआ आयोजन

जांजगीर/शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुकली में विज्ञान मेला का आयोजन प्रधानपाठक तुलाराम कश्यप के सफल निर्देशन में आयोजित हुआ। मेला का शुभारंभ डीएम सी हरिराम जायसवाल ,एपीसी श्रीमती हेमलता शर्मा द्वारा सरस्वती माता के तेल चित्र पर धूप दीप पूजा अर्चना कर किया गया। बच्चों ने विज्ञान के विविध माडल तैयार कर आकर्षक साज सज्जा के साथ मेला में उत्साह पूर्वक भाग लिए।विज्ञान प्रभारी श्रीमती धर्मिन गढ़वाल के मार्गदर्शन में बच्चे माडल बनाए हुए थे।तकनीकी सहायता में दीप्ति राठौर का सराहनीय योगदान रहा। बच्चे कुल 9 स्टाल लगाए हुए थे ।जिनमें
वैज्ञानिकों को पहचानो
नम्रता, नीलम,चांदनी ज्योति द्वारा,
मॉडल बनाओ
माही ,भूमिका ,योगेश्वरी द्वारा,
चुंबकत्व
लक्ष्मीन, मेघा, अनुराग,नंदनी द्वारा, प्रकाश का प्रतिबिंब
वैष्णवी और चंचल , मापन
रागिनी, भावना अमीषा ,
पदार्थ का पृथक्करण
मयंक,हनी,प्रगति, सौरभ,
सूक्ष्म संसार का अवलोकन
आभा, आयुष, रितेश,निकिता अम्ल क्षार परीक्षणसाबिया, रेणुका,कविता,मानवी,विद्युत की चालकता का परीक्षणदेवराज,आकाश, दीपक, रुपेश ने विज्ञान मेला में बनाए माडल को उपयोग कर बताया।डी एम सी हरिराम जायसवाल,एपीसी श्रीमती हेमलता शर्मा, घनश्याम देवांगन प्रधान पाठक, डॉ.बोधीराम साहू प्रधान पाठक ,भुवनेश्वर देवांगन ,श्रीमती किरण परिहार ने माडल का अवलोकन कर बच्चों से प्रश्न पूछे। इस दौरान श्रीमती सावित्री सराफ,श्रीमती सेवती साहू,श्रीमती जानकी पटेल,प्रभा वैष्णव,श्रीमती शारदा राठौर मैडम सहित विद्यालयीन स्टॉप उपस्थित रहे।




